Skip to content
October 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • स्कूल फीस में वृद्धि तत्काल वापस लिया जाये – कांग्रेस*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

स्कूल फीस में वृद्धि तत्काल वापस लिया जाये – कांग्रेस*

Purushottam Manhare May 21, 2026

 

रायपुर/21 मई 2026। दसवीं, बारहवीं की परीक्षा शुल्क एवं अन्य 22 मदों की फीस में दोगुनी वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों की फीस में वृद्धि करके महंगाई से लड़ रहे गरीब माता-पिता, बच्चों पर कुठाराघात किया है, सरकार को तत्काल फीस वृद्धि के फैसले को वापस लेना चाहिये। दसवीं, बारहवीं की परीक्षा शुल्क एवं 22 मदों के फीस में दोगुना वृद्धि कर गरीब एवं एससी, एसटी वर्ग के छात्रों का खर्चा बढ़ा दिया है। ये फैसला भाजपा सरकार की शिक्षा विरोधी होने का प्रमाण है। इससे गरीब एवं आरक्षित वर्ग के छात्र तनाव में आ गये है। गरीब माता-पिता पर व्यय भार बढ़ गया। आखिर सरकार को दसवीं, बारहवीं की नियमित फीस 460 रु. से बढ़ाकर 800 रु. नामांकन शुल्क 80 रु. से बढ़ाकर 200 रु., अतिरिक्त विषय का फीस 110 रु. से 250 रु. सम्पूर्ण विषय 10वीं, 12वीं 1230 रु. से 1600 रु. एक विषय का 280 रु. से 500 रु., दो विषय का 340 रु., से 600 रु., परीक्षा केंद्र परिवर्तन 240 रु. से 400 रु., स्वाध्यायी विलम्ब शुल्क 770 रु. 1000 रु., विशेष विलम्ब शुल्क 1540 रु. से 2000 रु. करने की आवश्यकता क्यों पड़ी? इसका जवाब शिक्षा मंत्री को देना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के ढाई साल में शिक्षा व्यवस्था एक दम खराब हो गई है। स्कूल खुलने के कई महीनों तक छात्रों को पुस्तक नहीं मिलता है। शिक्षकों की कमी है, स्कूल भवन जर्जर हो चुकी है, सुविधाओं का भारी अभाव है, शिक्षा की गुणवत्ता दिन ब दिन गिरती जा रही है। 10,000 से अधिक स्कूल बंद कर दी गई। पेपर लीक हो जा रहे है। गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रहा है, स्कूल फीस में वृद्धि सरकार का तुगलकी निर्णय है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आम जनता के लिये ट्रबल इंजन बन गया है। बिजली महंगी, राशन महंगा, पेट्रोल-डीजल महंगा, खाद महंगा, रसोई गैस महंगा, अब शिक्षा व्यवस्था को महंगा कर सरकार अपनी तिजोरी भरना चाहती हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आम जनता के रियायत के लिए जितने योजना शुरू की गई थी विभिन्न मदों में छूट देकर आम जनता को आर्थिक लाभ पहुंचाया गया था, डबल इंजन की सरकार बनते ही उन सभी लाभकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है और उन सभी योजनाओं में राशि बढ़ा दी गई है, स्कूल शिक्षा में फीस दोगुनी कर दिया गया, बिजली बिल हाफ योजना में 400 युनिट की छूट खत्म कर दी गयी, गरीबों को छोटी जमीन खरीदने में रजिस्ट्री में मिलने वाले 30 प्रतिशत छूट खत्म कर दिया गया, जमीन गाइडलाइन दर में बेतहाशा वृद्धि किया गया। कांग्रेस सरकार में प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों से फीस नहीं लिया जाता था, इस सरकार में फीस लिया जा रहा है, सारी रियायत को खत्म कर दिया गया है। यह सरकार का मुनाफाखोरी नीति है। भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य की वित्तीय व्यवस्था चरमरा गई है। केंद्र सरकार से जो आर्थिक मदद का वादा था वह मिल नहीं रहा है, बल्कि राज्य सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए कर्ज पर कर्ज ले रही है और उसका प्रभाव अब शिक्षा विभाग में भी दिख रहा है। पहले ही शिक्षा विभाग अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है, अब फीस बढ़ाकर गरीब छात्रों पर अत्याचार किया जा रहा है। कांग्रेस मांग करती है कि फीस में की गई वृद्धि तत्काल वापस लिया जाए।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: CGNEWS Congress

Post navigation

Previous विद्यार्थियों की सफलता पर गौरवान्वित हुआ पंडरिया विधानसभा, विधायक भावना बोहरा ने किया 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित*
Next विधायक भावना बोहरा ने न.पं. इन्दौरी में मिनी स्टेडियम सहित 2 करोड़ 84 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Hoe kies je een casinowebsite?

You may have missed

Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Uncategorized

Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile

October 9, 2026
Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • Uncategorized

Alev Giris Guvenli ve Eglenceli

October 9, 2026
En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Uncategorized

En popüler masalar Pin Up indir apk ile

October 9, 2026
Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Uncategorized

Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In

October 8, 2026

Recent Posts

  • Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Hoe kies je een casinowebsite?
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.