Skip to content
May 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विधायक भावना बोहरा ने न.पं. इन्दौरी में मिनी स्टेडियम सहित 2 करोड़ 84 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक भावना बोहरा ने न.पं. इन्दौरी में मिनी स्टेडियम सहित 2 करोड़ 84 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Purushottam Manhare May 21, 2026

सुशासन तिहार में किया जनसमस्याओं का निराकरण*

*विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से न.पं. इन्दौरी की बदल रही तस्वीर, 2 करोड़ 85 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, सुशासन तिहार में किया जनसमस्याओं का निराकरण*

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने और पंडरिया विधानसभा की सक्रिय विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत इन्दौरी विकास के निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्यों को गति मिली है, वहीं पंडरिया विधानसभा की सक्रिय विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से नगर पंचायत इन्दौरी में अधोसंरचना, खेल, सौन्दर्यीकरण एवं जनसुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। आज नगर पंचायत इन्दौरी में विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 85 लाख 5 हजार रु. के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विगत वर्षों में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा के नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा की विकासवादी नीतियों से नगर पंचायत इन्दौरी में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली है, जिससे वहां का समुचित विकास और जनसुविधाओं का विस्तार हुआ है।

आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1 करोड़ 91 लाख 87 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मिनी स्टेडियम और 53 लाख 72 रुपए की लागत से एस.एल.आर.एम. सेंटर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक एवं 19 लाख 91 हजार की लागत से निर्मित परम पूज्य गुरु घासी दास बाबा चौक का लोकार्पण कर नगरवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, खेल, सौन्दर्यीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और जनता की सुविधा हेतु उनकी आकाँक्षाओं अनुरूप कार्यों से नगर पंचायत इन्दौरी अब विकसित नगरों की श्रेणी में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है।

इस दौरान विधायक भावना बोहरा नगर में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में शामिल हुईं और जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना व उसके निराकरण के लिए अधिकारीयों को निर्देशित किया और शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण व गर्भवती माताओं की गोदभराई भी की। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में आज जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन व प्रशासन सीधे जनता के घर व गाँव तक पहुंचकर उनसे संवाद कर रही है और उनकी आवश्यकताओं, सुविधाओं को पूरा कर रही है यही सुशासन व विकासवादी भाजपा सरकार की कार्यशैली है।

उन्होंने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। नगर पंचायत इन्दौरी में आज जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है, वे केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि नगर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। मिनी स्टेडियम से हमारे युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, वहीं एस.एल.आर.एम. सेंटर से स्वच्छता और आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। चौकों के निर्माण और सौन्दर्यीकरण से नगर की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक गौरव बढ़ेगा। हमारा लक्ष्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप सुविधायुक्त, स्वच्छ, विकसित और आत्मनिर्भर नगरों का निर्माण करना है। विगत वर्षों में इन्दौरी नगर में लगभग लगभग 10 करोड़ रुपए के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। इनमें से कई बहुप्रतीक्षित कार्य जो जनता की मांग रही है उन्हें भी स्वीकृति मिली है और कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं कुछ प्रगति पर हैं जिन्हें भी तय समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा।

भावना बोहरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, जनता की मूलभूत सुविधाओं, किसानों के हित, व्यापारियों के सशक्तिकरण और नगर में सौन्दर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी है। आज जिन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ है उसके अतिरिक्त नगर पंचायत इन्दौरी में मुक्तिधाम उन्नयन, व्यावसायिक परिसर, इन्दौरी से बहरमुड़ा तक 2.80 किमी बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण, मांगलिक कार्यक्रमों हेतु मंगल भवन, सौन्दर्यीकरण के कार्यों हेतु 30 लाख रुपए किस्विकृति के साथ-साथ नगर में हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, नाली निर्माण, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, विद्यालयों का उन्नयन जैसे कार्य जारी है, जिससे जनता को सुविधा मिल रही है और क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हो रहा है। आने वाले समय में नगर पंचायत इन्दौरी सहित पूरे पंडरिया विधानसभा में जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप उनकी सुविधा एवं क्षेत्र के विकास हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री रोशन दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मिंत्रीन मंहगीलाल माण्डले, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री जसवंत कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष श्री खेलेश्वर साहू, महामंत्री श्री मनोज बंजारे, श्री राजू चंद्रवंशी, सभापति श्री नारद साहू, श्रीमति सुखमणी गोस्वामी, श्री हिमचंद सिन्हा, श्रीमति तनुजा आडिले, श्री सीता राम साहू, श्री दिनेश चंद्रवशी, श्री शिव कुमार चंद्रवंशी, श्री महंगी लाल मांडले, मोंगरा, साहू जी, श्री ज्ञानेश डहरिया, श्री भरत साहू जी सहित समस्त पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous स्कूल फीस में वृद्धि तत्काल वापस लिया जाये – कांग्रेस*
Next विधायक भावना बोहरा के प्रयास ला रहे बड़े बदलाव, धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, पास्टर सहित वनांचल क्षेत्र के छः गाँव के 200 लोगों ने की मूल धर्म में घर वापसी*

Related Stories

MAIC मे “MAIC सॉलिटेयर समापन समारोह” का सफल आयोजन हुआ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

MAIC मे “MAIC सॉलिटेयर समापन समारोह” का सफल आयोजन हुआ

May 21, 2026
विधायक भावना बोहरा के प्रयास ला रहे बड़े बदलाव, धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, पास्टर सहित वनांचल क्षेत्र के छः गाँव के 200 लोगों ने की मूल धर्म में घर वापसी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के प्रयास ला रहे बड़े बदलाव, धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, पास्टर सहित वनांचल क्षेत्र के छः गाँव के 200 लोगों ने की मूल धर्म में घर वापसी*

May 21, 2026
स्कूल फीस में वृद्धि तत्काल वापस लिया जाये – कांग्रेस*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

स्कूल फीस में वृद्धि तत्काल वापस लिया जाये – कांग्रेस*

May 21, 2026

Recent Posts

  • सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित-मंत्री टंक राम वर्मा*
  • MAIC मे “MAIC सॉलिटेयर समापन समारोह” का सफल आयोजन हुआ
  • विधायक भावना बोहरा के प्रयास ला रहे बड़े बदलाव, धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, पास्टर सहित वनांचल क्षेत्र के छः गाँव के 200 लोगों ने की मूल धर्म में घर वापसी*
  • विधायक भावना बोहरा ने न.पं. इन्दौरी में मिनी स्टेडियम सहित 2 करोड़ 84 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
  • स्कूल फीस में वृद्धि तत्काल वापस लिया जाये – कांग्रेस*

You may have missed

सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित-मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized

सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित-मंत्री टंक राम वर्मा*

May 21, 2026
MAIC मे “MAIC सॉलिटेयर समापन समारोह” का सफल आयोजन हुआ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

MAIC मे “MAIC सॉलिटेयर समापन समारोह” का सफल आयोजन हुआ

May 21, 2026
विधायक भावना बोहरा के प्रयास ला रहे बड़े बदलाव, धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, पास्टर सहित वनांचल क्षेत्र के छः गाँव के 200 लोगों ने की मूल धर्म में घर वापसी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के प्रयास ला रहे बड़े बदलाव, धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, पास्टर सहित वनांचल क्षेत्र के छः गाँव के 200 लोगों ने की मूल धर्म में घर वापसी*

May 21, 2026
विधायक भावना बोहरा ने न.पं. इन्दौरी में मिनी स्टेडियम सहित 2 करोड़ 84 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक भावना बोहरा ने न.पं. इन्दौरी में मिनी स्टेडियम सहित 2 करोड़ 84 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

May 21, 2026

Recent Posts

  • सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित-मंत्री टंक राम वर्मा*
  • MAIC मे “MAIC सॉलिटेयर समापन समारोह” का सफल आयोजन हुआ
  • विधायक भावना बोहरा के प्रयास ला रहे बड़े बदलाव, धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, पास्टर सहित वनांचल क्षेत्र के छः गाँव के 200 लोगों ने की मूल धर्म में घर वापसी*
  • विधायक भावना बोहरा ने न.पं. इन्दौरी में मिनी स्टेडियम सहित 2 करोड़ 84 लाख से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
  • स्कूल फीस में वृद्धि तत्काल वापस लिया जाये – कांग्रेस*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.