Skip to content
October 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बिजली कटौती , लो वोल्टेज एवं विद्युत सुधार में देरी को लेकर शहर जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने ईडी संजीव सिंह को सौंपा ज्ञापन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बिजली कटौती , लो वोल्टेज एवं विद्युत सुधार में देरी को लेकर शहर जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने ईडी संजीव सिंह को सौंपा ज्ञापन

Purushottam Manhare May 25, 2026

रायपुर। शहर जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा जी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में गुढ़ियारी स्थित छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के ईडी संजीव सिंह एवं रायपुर के सभी डिवीज़न के प्रमुख अभियंताओं के साथ बैठक कर लगातार हो रहे बिजली कटौती , लो वोल्टेज एवं विद्युत सुधार में देरी को ले कर नाराजगी व्यक्त कर स्थायी समाधान की माँग करी है । बैठक में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे , पूर्व संसदादीय सचिव विकास उपाध्याय , पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा , शिव सिंह ठाकुर सहित रायपुर शहर कांग्रेस के सभी ब्लॉक के अध्यक्ष मौजूद थे । आज रविवार और छुट्टी होने के बाद भी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव सिंह एवं विद्युत मंडल रायपुर के सभी वरिष्ठ अधिकारी आज की बैठक जो ३ घंटे चली इसमें मौजूद थे ।
पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने रायपुर ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों जिनमें भानपुरी, गोंडवाड़ा , सोंडोंगरी , कबीर नगर , मोवा , सद्दू , अमलीडीह , कांदुल , देवपुरी , कचना , आदी क्षेत्रों में विधुत कटौती के लिए जिम्मेदार अधिकारियोंपर कार्यवाही की मांग करते हुए घटिया ट्रांसफार्मर , खराब क्वालीटी का केबल , इंसुलेटर एवं अन्य साधनों को बार बार ब्रेक डाउन के लिए जिम्मेदार बताया । शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर बी नागरिकों के कंप्लेंट पर देरी किनके कर नाराजगी व्यक्त की एवं कॉल सेंटर में लाइन स्टाफ बढ़ाने की मांग की तथा रायपुर शहर के विभिन्न जोन में विद्युत मंडल कार्यालय में पदस्त लापरवाह एवं भ्रष्ट अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग रखी और इन अधिकारियों के साथ ठेकेदारों की मिलीभगत और साठगाठ को रायपुर की बिजली व्यवस्था की बदहाली का कारण बताया ।
पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने रिंग रोड , डंगनिया, सरोना , रायपुरा आदि क्षेत्रों रोजाना हो रही लाइन फाल्ट के लिए ट्रांसफ़ॉर्मर बदलने , केबल अपग्रेड करने की मांग की ।
पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने सुंदरनगर , पुरानी बस्ती , टीकरापारा आदि क्षेत्रों में विद्युत मेंटेनेंस स्टाफ ना होने और रोजाना शिकायतो की मॉनिटरिंग रोजाना ना होने के लिए अधिकारियों को लताड़ लगाया । उन्होंने मांग करी है कि घटिया साधन खरीदी के लिए दोषी अधिकारियों की जांच की जाए ।
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने रायपुर उत्तर के तेलीबंधा, फ़ाफाडीह , डब्लू आर एस, शंकर नगर , शांतिनगर के क्षेत्रों में बदहाल विद्युत व्यवस्था की शिकायत करते हुए नए भर्ती की मांग रखी ।
रायपुर शहर कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्रों के वार्डो की विद्युत संबंधित समस्याओं के अधिकारियों को रूबरू किया और सभी ने कर्मचारियों की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार बताया । ब्लॉक अध्यक्ष हीरेंद्र देवांगन , मिलिंद गौतम , देवकुमार साहू सुधा सरोज , अंजुमन ढेबर ,ओम श्रीवास , विनोद ठाकुर , कमल धृतलहरे , सुजीत सिंह , किशन बजारी, अमजद भाई ने अपने अपने क्षेत्रों की बात रखी और जल्द समधान की मांग करी । सभी बी जोन स्तर पर मॉनिटरिंग कमिटी गठन की रखी जिससे रोजाना समस्या निदान की नीति तय हो । बैठक में आकाश दीवान , ईश्वर चक्रधारी , वेंकट कुमार ,अनीस मनीहार आदि भी मौजूद थे । आज की बैठक में शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर ने विद्युत मंडल के शीर्षस्थ अधिकारियों को चेतावनी की है कि अगर इन सभी शिकायतोंपर त्वरित कार्यवाही ना हो या बिजली सुधार व्यवस्था में आधारभूत बदलाव नहीं किया गया और लाइन स्टाफ नहीं बढ़ाये गए एब्वम कंप्लेंट के रिस्पांस टाइम में कमी नहीं आई तो कांग्रेस जन विधायकों और मंत्रियों के साथ इन अधिकारियों के घरों के पास जा कर प्रदर्शन करेंगे । विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता संजीव सिंह में प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि १० दिन के अंदर सभी स्थायी अस्थाई समस्याओं के लिए ठोस पहल करेंगे , विद्युत मंडल के अमले को संसाधन सम्पन्न तथा मानव संसाधन बढ़ाए जाएंगे । घटिया ट्रांसफार्मर , केबल एवं इंसुलेटर की जांच का आश्वासन भी उन्होंने दिया है । बैठक ३ घंटे चली एवं १५ दिन में फिर समीक्षा किए जाने की बात की गई है ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress news

Post navigation

Previous Eglencenin ve Kazancin Kapilarini Mario-bet Casino Giris ile Açin
Next CAIT एवं ITPO के बीच हुआ ऐतिहासिक MoU

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Hoe kies je een casinowebsite?

You may have missed

Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Uncategorized

Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile

October 9, 2026
Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • Uncategorized

Alev Giris Guvenli ve Eglenceli

October 9, 2026
En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Uncategorized

En popüler masalar Pin Up indir apk ile

October 9, 2026
Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Uncategorized

Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In

October 8, 2026

Recent Posts

  • Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Hoe kies je een casinowebsite?
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.