Skip to content
August 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • CAIT एवं ITPO के बीच हुआ ऐतिहासिक MoU
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

CAIT एवं ITPO के बीच हुआ ऐतिहासिक MoU

Purushottam Manhare May 26, 2026

*नई दिल्ली में होने जा रहे देश का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर ‘’भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” के आयोजन हेतु हुआ MoU*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी,छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि देश के व्यापार एवं उद्योग जगत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के बीच “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” के आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (डवन्) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह भव्य महोत्सव आगामी 12 से 15 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत के व्यापार एवं उद्योग जगत की शक्ति और क्षमता का भव्य प्रदर्शन होगा।

CAIT द्वारा लगातार दिए जा रहे स्वदेशी एवं भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने के आह्वान के अनुरूप इस महोत्सव की थीम “Made in India, Made for India , Made for the World” रखी गई है। महोत्सव देशभर के व्यापारियों, उद्योगों, MSMEs, स्टार्टअप्स, निर्यातकों, कारीगरों, महिला एवं युवा उद्यमियों को एक साझा राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि यह भारतीय व्यापारिक समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। पहली बार देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन CAIT एवं भारत सरकार का प्रमुख व्यापार संवर्धन संगठन ITPO इतने बड़े स्तर पर एक साथ आकर भारतीय व्यापार एवं उद्योग को वैश्विक मंच प्रदान करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक शक्ति, उद्यमिता, नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन का विराट प्रदर्शन होगा। यह महोत्सव भारतीय व्यापार को नई दिशा, नए अवसर एवं वैश्विक पहचान प्रदान करेगा।”

श्री पारवानी ने आगे कहा कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री जी के “Vocal for Local”, “Make in India”, “Atamnirbhar Bharat ठींतंज” एवं “ Local to Global” के विजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा भारतीय उत्पादों एवं सेवाओं को देश एवं विदेश के बाजारों में बड़े व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराएगा।

महोत्सव की प्रमुख विशेषताओं में 1,000 से अधिक स्टॉल्स के माध्यम से भारतीय उत्पादों का प्रदर्शन, 2 लाख से अधिक व्यापारिक प्रतिनिधियों की भागीदारी, 10 लाख से अधिक आगंतुकों की संभावित उपस्थिति तथा 5,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की सहभागिता शामिल होगी। इसके साथ ही केंद्र एवं विभिन्न राज्य सरकारों के विभाग भी व्यापार एवं उद्योग संवर्धन से जुड़ी अपनी योजनाओं एवं पहलों का प्रदर्शन करेंगे।

महोत्सव में MSMEs, स्टार्टअप्स, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल, हस्तशिल्प, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल, डिजिटल कॉमर्स सहित अनेक क्षेत्रों की सहभागिता होगी।

इस दौरान विशाल प्रदर्शनी, B2B एवं B2G मीटिंग्स, ग्लोबल बायर-सेलर मीट, इन्वेस्टर्स कॉन्फ्रेंस, स्टार्टअप शोकेस, नीति संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं “शार्क टैंक” शैली के विशेष निवेशक पिचिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

CAIT प्रदेश अध्यक्ष परमानंद ने कहा कि यह महोत्सव भारतीय व्यापार एवं उद्योग को वैश्विक बाजारों से जोड़ने, निर्यात को बढ़ावा देने, MSMEs एवं स्टार्टअप्स को नई पहचान दिलाने तथा भारत को विश्व के प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने देशभर के व्यापारिक संगठनों, उद्योग संघों, MSMEs, स्टार्टअप्स, कॉर्पोरेट्स एवं राज्य सरकारों से इस ऐतिहासिक महोत्सव में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cait cg news

Post navigation

Previous बिजली कटौती , लो वोल्टेज एवं विद्युत सुधार में देरी को लेकर शहर जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने ईडी संजीव सिंह को सौंपा ज्ञापन
Next वनांचल विकास को मिली नई गति : विधायक भावना बोहरा ने 1.57 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

Related Stories

एनएमडीसी की पहल से हैदराबाद मैराथन में शामिल होंगे 169आदिवासी धावक
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी की पहल से हैदराबाद मैराथन में शामिल होंगे 169आदिवासी धावक

August 28, 2026
राजधानी में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 28 को
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

राजधानी में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 28 को

August 28, 2026
*ए एम एन एस के ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ के नए बैच शुरू, रायपुर और दंतेवाड़ा के युवाओं को मिलेगा निःशुल्क डिजिटल कौशल प्रशिक्षण*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

*ए एम एन एस के ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ के नए बैच शुरू, रायपुर और दंतेवाड़ा के युवाओं को मिलेगा निःशुल्क डिजिटल कौशल प्रशिक्षण*

August 27, 2026

Recent Posts

  • एनएमडीसी की पहल से हैदराबाद मैराथन में शामिल होंगे 169आदिवासी धावक
  • राजधानी में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 28 को
  • *ए एम एन एस के ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ के नए बैच शुरू, रायपुर और दंतेवाड़ा के युवाओं को मिलेगा निःशुल्क डिजिटल कौशल प्रशिक्षण*
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
  • रायपुर के पारंपरिक बाजारों को ‘स्मार्ट बाजार’ बनाने CAIT ने महापौर को सौंपा ज्ञापन*

You may have missed

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.