Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात

Purushottam Manhare June 3, 2026

*प्रदेश के पर्यटन स्थलों, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में आज CAITअंबिकापुर छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर महोत्सव की रूपरेखा, पर्यटन आधारित व्यापारिक संभावनाओं एवं प्रदेश की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन, वन एवं इको-टूरिज्म, होटल एवं ट्रैवल उद्योग, हस्तशिल्प, जनजातीय उत्पादों तथा स्थानीय उद्यमों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के विषय पर सकारात्मक संवाद हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पर्यटन क्षमता को देशभर के व्यापारियों, निवेशकों एवं उपभोक्ताओं के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव में राज्य के पर्यटन विभाग, होटल उद्योग, ट्रैवल ऑपरेटर्स, हस्तशिल्प उत्पादकों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय उद्यमियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के पर्यटन एवं व्यापार क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा रोजगार एवं निवेश के नए अवसर सृजित होंगे।

इस अवसर पर माननीय पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के पर्यटन, व्यापार एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक प्रभावी मंच बताया। उन्होंने महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा राज्य के पर्यटन एवं स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

बैठक में पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने, स्थानीय उत्पादों के विपणन विस्तार, होटल एवं ट्रैवल उद्योग को प्रोत्साहन देने तथा “वोकल फॉर लोकल” एवं “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

माननीय मंत्री जी से मुलाकात में कैट प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप उपस्थित रहेः- रविन्द्र तिवारी, मुकेष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमित अग्रवाल एवं अभिषेक सिंह।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cait Cg news

Post navigation

Previous जनदर्शन मे कलेक्टर से मिले चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, रखी अपनी मांगें
Next माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा

Related Stories

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार संपन्न
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार संपन्न

June 3, 2026
माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा

June 3, 2026
जनदर्शन मे कलेक्टर से मिले चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, रखी अपनी मांगें
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

जनदर्शन मे कलेक्टर से मिले चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, रखी अपनी मांगें

June 3, 2026

Recent Posts

  • युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार संपन्न
  • माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा
  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात
  • जनदर्शन मे कलेक्टर से मिले चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, रखी अपनी मांगें
  • शहीद महेंद्र कर्मा पार्क में अन्याय बर्दाश्त नहीं! राजू रेड्डी बोले – कर्मा की प्रतिमा तत्काल लगाई जाए, नाम में कोई छेड़छाड़ न हो

You may have missed

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.