Skip to content
June 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

Purushottam Manhare June 5, 2026

रायपुर । शहर जिला कांग्रेस के द्वारा जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा देवपुरी में आयोजित सुशासन त्योहार कार्यक्रम में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया गया । रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्डो के लिए लगाए गए सुशासन त्योहार शिविर में आम लोगो की समस्या का समाधान ना करने के खिलाफ ये प्रदर्शन लिया गया । प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा सुशासन त्योहार के नाम पर किए जा रहे ऐसे शिविरों में बीजेपी के महापौर पार्षद एवं विधायकों का बिना काम किए अभिनंदन का यह कार्यक्रम बन गया है । नगर निगम द्वारा आम नागरिकों को शहर के वार्डो में मूलभूत सड़क पानी बिजली सफाई जैसे सुविधाएं देने में असमर्थ होने और लोगो को महंगाई , चालान -बिजली के नाम से दुगनी वसूली के साथ ही अब सफाई व्यवस्था जो चरमराई हुई है उसके नाम से भी यूजर चार्ज बढ़ाने का काम किया जा रहा है उसका विरोध किया गया ।
आज सबेरे से सैकड़ो की संख्या में देवपुरी गुरु घासीदास जी के मंदिर के समक्ष सैकड़ो की संख्या में देवपुरी , डुमर्तराई, लालपुर , बोरियाखुर्द ,अमलीडीह ,पुरैना ,कृष्ण नगर , दावड़ा कॉलोनी , सुमित नगर आदि क्षेत्र के सैकड़ो नागरिक अपनी अपनी समस्या को ले कर पहुंचे थे । ज्यादातर पीड़ित ६ महीने से सामाजिक सुरक्षा पेंशन ना मिलने की शिकायत कर रहे थे जिनमें वृद्ध , लाचार , बीमार विधवा एवं परित्यक्तये थे जो जोन और कलेक्ट्रेट कार्यालय का चक्कर काटते परेशान थे । अधिकांश नागरिक गण वार्डो में सफाई व्यवस्था ना होने नाली सड़क का कचरा ना साफ़ होने और घर घर का कचरा ना उठाए जाने के ख़िलाफ़ आक्रोशित थे एवं तमाम अव्यवस्थाओं के बाद नगर निगम एवं सरकार द्वारा यूजर चार्ज में बढ़ोतरी को महँगाई के इस दौर में आम व्यक्ति और परिवार के कमर तोड़ने वाला कदम बताया गया । लोग वैसे भी राशन , पेट्रोल। , डीजल, गैस, बिजली , यात्रा महंगा होने से परेशान थे और उसके बाद अब यूजर चार्ज बढ़ा कर सरकार द्वारा लोगो की जेब खाली करने का आरोप वहाँ लगाया गया ।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि नागरिकों पुलिस और प्रशासनिक दबाव में आयोजन स्थल के पहले जन आक्रोश से डर कर रोका जा रहा है ।आम लोग विधिवत आवेदन बना कर शिविर में जा रहे थे उन्हें भी रोक देना एक डरी हुई सरकार की असलियत बता रही थी । महंगाई और परेशानी के उस दौर में सुविधाएं ना दे पानी वाली सरकार और निगम को इस साल टैक्स और यूजर चार्ज माफ़ कर देना चाहिए लेकिन उलट ये नए नए तरीके से लोगो से वसूली के रास्ते खोज रहे है ।
रायपुर ग्रामीण के विधायक प्रत्याशी रहे पूर्व कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पंकज शर्मा ने रायपुर ग्रामीण के सभी वार्डो में बदहाल हालत के लिए विधायक एवं पार्षदों की निष्क्रियता को जिम्मेवार बताया । उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक पार्षद और बीजेपी के नेताओ के अवैध वसूली से हर वार्ड में लोग परेशान है आक्रोशित है ।
रायपुर शहर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें संवेदनहीन होने और लोगो के ज़रूरतों को अनदेखी करने का आरोप लगाया है । रायपुर के हर वार्ड में अवैध शराब , सूखा नशे एवं अन्य व्यसन का कारोबार बढ़ता जा रहा है लेकिन कहीं भाई शासन प्रशासन का कोई नैयंत्रण नहीं है । रायपुर के अधिकांश वार्डो में आम जन नगर निगम और अन्य शासकीय कार्यालयो में चक्कर काटता रहता है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है । उन्होंने खाद , डीएपी की कमी से किसानों को हो रही दिक्कतों को बताते हुए सरकार को कुंभकर्णी नींद में सोने का आरोप लगाया ।
रायपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने महिलाओं , बच्चो और अनुसूचित जाँति जनजाति के लोगो पर बढ़ते अत्याचार के लिए सरकार पर आरोप लगाते हुए माँग की है कि भ्रष्ट अधिकारी बीजेपी जे नेताओ के संरक्षण में फ़ल फ़ुल रहे रहे है ।
आज के प्रदर्शन में ४४ डिग्री तापमान के बाद महिलाये , बुजुर्ग युवा ३ घंटे तक आयोजन स्थल के पास नारेबाजी प्रदर्शन करते रहे और उन्हें शिविर तक जाने देने की मांग करते रहे । जिला प्रशासन से एसडीएम, पुलिस के उच्च अधिकारी एवं नगर निगम उपायुक्त विनोद पांडे ने प्रदर्शन स्थल पर आ कर प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया जिस पर शहर कांग्रेसाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चेतावनी दी है कि जल्द ही मांगों के संबंध में ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो नगर निगम मुख्यालय का परेशान आम नागरिकोंके साथ कांग्रेस जन नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी । प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद प्रदर्शन कार्यक्रम समाप्त किया गया ।
आज के प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख कांग्रेस जनों में श्रीकुमार शंकर मेनन , प्रमोद दुबे पंकज शर्मा , राजेंद्र पप्पू बंजारे , हीरेंद्र देवांगन , शिव सिंह ठाकुर , सुशांत डे,प्रभजोत लादी,सहदेव व्यवहार, राकेश धोत्रे ,प्रवीण चंद्राकर, दीपक चौबे, सुरेश धीवर, जसमीत सेठी , विजय कुमार टंडन, ओम श्रीवास, विनोद सिंह ठाकुर, सुधा सरोज,ईश्वर चक्रधारी, जितेंद्र यादव, अनिल रूपचंदानी, सुरेश कुमार बुधवानी, हेमू डेकाडे, महेंद्र चंद्राकर, धनेश बंजारे, सत्यानंद तांडी, मनोहर रंगेल, हेमंत पटेल, गंगाराम रात्रे, प्रवीण साहू, प्रवाह नासरे, नीरज तिवारी, वेंकट कुमार, मुकेश कुकरेजा, अजीत, शेख अनीश, रमेश ध्रुव, पवन प्रधान, संजय वंदे, सुशील कटिहार, हरदीप कौर, परवेज अंसारी, खेमू यादव, गजेंद्र भारती, अनिल सेन, डोमार लाल धीवर,परमेश्वर , अनिल सेन, सोनू,मंडल अध्यक्ष गजेंद्र साहू, राजेंद्र साहू ,नरेंद्र साहू ,राजा बंजारे चंद्रहास निर्मलकर ,छाया सूरज जांगड़े यवनेश जोशी, तुलाराम साहू, हेमंत सिह, ठाकुर प्रवीण साहू शिव जोशी नरेंद्र जंघेल अशोक बाग हरदीप कौर औलख, के के सिंग , तरुण देवांगन ,सतीश साहू वीरेंद्र यादव, तिजू यादव, नीरज तिवारी, गजेंद्र साहू, शिवम तिवारी, तीरथ यादव नीरज जैन, श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती गायत्री पांडे ,श्रीमती भारती बारले , श्रीमती सावित्री गायकवाड राजेंद्र जांगड़े रनिया जांगड़े प्रीतम बारले तरुण साहू, हीरेन साहू सचिन पांडे प्रमोद महानंद श्रीमती शकुंतला पटेल प्रीतम बारले राजेंद्र साहू आदि के साथ सैकड़ो नागरिक मौजूद थे ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
Next स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.