रायपुर/ सतनामी समाज के युग पुरुष एवं स्वप्न दृष्टा, रायपुर विकास प्राधिकरण तथा म.प्र.राज्य परिवहन निगम के पूर्व अध्यक्ष, गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के संस्थापक व गुरु घासीदास गृह निर्माण समिति न्यू राजेंद्र नगर रायपुर के निर्माणकर्ता स्व. नरसिंह मंडल जी की 14 वीं पुण्यतिथि 07 जून (रविवार) को प्रातः 09 बजे, न्यू राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास अकादमी भवन में मनाई जाएगी।
इस अवसर पर न्यू राजेंद्रनगर स्थित प्रांगण में स्थापित स्व.मंडल जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उनके समाजोत्थान व शहर विकास के अनुकरणीय कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजली दी जाएगी तत्पश्चात विचार गोष्ठी आयोजित होगी।









