Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव

Purushottam Manhare June 9, 2026

रायपुर । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री राममंदिर चौक वीआईपी रोड स्तिथ इंडियन आयल के प्रदेश मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन एवं घेराव का कार्यक्रम गैस के दामो में किए गए २ माह में ९०/- रुपए की वृद्धि , रसोई गैस , पेट्रोल ,डीजल की पंपों और एजेंसियों में अनउपलब्धता तथा ग़रीब जनता पर एक और प्रहार के रूप में। मोदी सरकार द्वारा उज्जवला योजना के सिलिंडर को ९ की जगह मात्र ४ सिलिंडर ही एक वर्ष में दिए जाने की घोषणा के ख़िलाफ़ आयोजित किया गया और मोदी सरकार के कदमों को आम जनता के साथ धोखा और उन पर आर्थिक चोट पर चोट करने का आरोप लगाया है ।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल को याद कराते हुए जब क्रूड बेंट का रेट १४० डॉलर प्रति बैरल था तब स्व मनमोहन जी की कांग्रेस सरकार ४१०/- में रसोई गैस , ६२/- में डीजल एवं ६५/- में पेट्रोल उपलब्ध कराती थी । उस दौर में भी मंडी था और पूरा विश्व मंदी की चपेट में था लेकिन उस सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण भारत उस प्रकोप से बचा रहा जब अमेरिका तक में बैंक , मॉल बंद हो रहे थे और नौकरियां ख़त्म की जा रही थी । आज मोदी जी की सरकार ने १२ साल में अर्थव्यवस्था चौपट कर दिया है और लोग अमीर हो या ग़रीब सभी आर्थिक तंजीबल कारण परेशान है । राशन , बिजली बिल , पेट्रोल , डीजल, यात्रा , खाद्य पादर्श हर चीज का दाम बढ़ता जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई और लोगो के जेब खाली करने के नए नए रास्ते खोज रही है ।
पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने बीजेपी के नेताओ स्मृति ईरानी , राजनाथ सिंह द्वारा इस मामले में चुप्पी को बीजेपी का दोगला चरित्र बताया क्यूंकि यही नेता जब १ रुपए पेट्रोल के दाम बढ़ते थे तब सड़क पर ए कार नाच करते थे और आज उनकी बोलती बंद है ।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार को महंगाई बढ़ाने और आम आदमी की कमर तोड़ने वाली नीतिया बनाने का आरोप लगाया ।
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने केंद्र एवं राज्य शासन पर आरोप लगाया की सरकारे चुनाव के पहले आम जनों को वोट बटोरने के लिए नए नए सब्जबाग दिखाती है और चुनाव जीत जाने के बाद नए नए तरीके से जनता को लूटने का काम करती है ।बंगाल असम चुनाव के पहले भी यही हाल था चुनाव के ३-४ महीने कोई दाम नहीं बढ़े लेकिन चुनाव ख़त्म होते ही और बीजेपी सरकार बनते ही ८/- रुपये पेट्रोल डीजल और ९०/- के क़रीब गैस में कुछ ही दिनों में वृद्धि कर आम जनों के रसोई का बजट बिगाड़ दिया है ।
रायपुर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा ने मोदी जी को “महंगाई मैन “नाम देते हुए उनके १२ साल के हर वर्ष की कीमतों मी बढ़ोतरी का लेखा बताया और उसे कमजोर अर्थशास्त्री द्वारा अमीरों के हितैषी और गरीबी के प्रतिकूल नीतियों को बनाने को ऐसी अराजकता का कारण बताया ।
शहर कांग्रेस का प्रदर्शन कार्यक्रम ४३-४४ डिग्री गर्मी में भी ३ घंटे चला और इंडियन आयल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने केंद्र और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दे कर महंगाई कम करने के उपाय करने , पेट्रोल डीजल गैस में सब्सिडी बढ़ाने , उज्जवला योजना लाभार्थियों को १२ सिलिंडर साल में देने तथा पेट्रोल पम्प और गैस एजेंसियों में पेट्रोल डीज़ल और गैस की किल्लत को ख़त्म करने के उपाय ढूंढ़ने की माँग रखी और चेतावनी दी है कि बीजेपी के सांसद , विधायक जिस प्रकार से अपने मुंह बंद रखे हुए है और आम जनता की परेशानी को अनदेखा कर रहे है इसको देख कर जल्द ही विधायकों और सांसदो के घरों का घेराव किया जाएगा और उन्हें जगाया जाएगा और उन्हें सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध करने की माँग की जाएगी ।
आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर , कुलदीप जुनेजा , प्रमोद दूबे , विकास उपाध्याय , पंकज शर्मा , देवेंद्र यादव , सुंदर जोगी , किरण सिन्हा, सुशांत डे , प्रशांत ठेंगड़ी , दिनेश ठाकुर , सचिन अग्रवाल ,डॉ. अनु राम साहु, राकेश धोत्रे, अरुण जघेल, कमलाकांत शुक्ला ,अभिनय दुबे, इरफान कुरैशी, दीपक चौबे, सुरेश जैन, सुरेश धीवर, राज देवांगन, सौरभ तिवारी, अनिल रायचूरा, कृष्णकांत साहू, जीतू भारती, वास्टो बेहरा,नंदू सिन्हा, सत्तू सिंह, विजय कुमार टंडन, हिरेंद्र देवांगन, विनोद सिंह ठाकुर, ओम श्रीवास, सुधा सरोज, मिलिंद गौतम, सुजीत सिंह, कमल धतलहरे , प्रदीप देवांगन, अर्पण संचेती, ईश्वर चक्रधारी, महेंद्र सेन, संजय सोनी, अमित कोसरिया, जितेंद्र यादव, मोहसिन खान, राजू दुबे, श्रीनाथ भोगल, प्रवेश लखवानी, सुरेश बुधवानी, हेमु डेकाडे, सागर टांडी, महेंद्र चंद्राकर, धनेश बंजारे, राजकुमार साहू, मनोज सोनकर, देव दीवान कुर्रे, राधे नायक, जुजिष्ठिर नायक, मुकेश कुकरेजा, ईश्वरी नामदेव, रतन सोनी, विक्रम सिंह गौतम,सुशील कटियार, मनोहर रंगेल, पंकज तिवारी, मुकुंद साहू, हेमंत पटेल, गंगाराम रात्रे, देवकी क्षत्रिय, मो. इमरान, राजेंद्र साहू, भारत यादव, रघुवीर सिंह , बागल, धरम साहु,सुधीर बंजारे, कृष्ण शर्मा, शहनाज बेगम, मोहसिन खान, सेवा साहू, मो.कासिम, शत्रुघ्न पटेल, नरेंद्र जंघेल, प्रतीक तिवारी,अशोक बाघ, मो.आसिफ, प्रवाह नासारे, विशाल राजानी, वेंकट कुमार,बिरजू साहू, पवन प्रधान, गापवेश साहू,सुनील दीप, तबस्सुम डिंपल खान, ललित ओझा, शेख अनीश, नवीन भारती, अजीत, मोहनलाल, मनोज वर्मा, जसमीत सेठी, मानसिंह गिलहरे, अपराजिता तिवारी, राजू यादव, विक्रम सिंह देव, ज्योति यादव, अनिल सेन, एलीना रावट, पूजा कश्यप, नीरज तिवारी, तुलाराम साहू, हाजरुन बानो, किरण सिंह, आर.पी.मंडल, सजमन बाघ, आदि उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु
Next विधायक मोतीलाल साहू ने वार्ड विकास के लिए किया भूमिपूजन

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.