*_पुरूषोत्तम मनहरे*
रायपुर (वृहद भारत न्यूज )
रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू एवं वार्ड पार्षद एवं भाजपा के कार्यकता सहित अतिथियों ने सतनाम भवन आदर्श नगर में रोड,नाली, जल, पर्यावरण संरक्षण केलिए भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुँचे । जिसमें आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मिनेंद्र कुमार साहू, प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार सेन, प्रमुख सलाहकार सुदामा वर्मा, रमेश दास मानिकपुरी, भीषम साहू, साधना पटेल एवं समस्त सभी सदस्यों समेत इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। तथा विधायक को सभी सदस्यों ने मिलकर ज्ञापन भी सौंपा ।सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि विगत कुछ दिनों से फिर से ओवरब्रिज के नीचे जो आदिशक्ति लोककल्याण फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के सदस्यों द्वारा आजीविका के लिए छोटे एवं फुटकर व्यवसाय करने ठेले गुमटी डाले है उन्हें बिना किसी परेशानियों के व्यवसाय करने दिया जाए । जो कि पूर्व में भी निगम को सूची भी सौपी गई थी जिसमें दोनों वार्ड के समस्त रहवासी छोटे और फुटकर व्यवसाय कर रहे है।
इससंबंध में देवदत्त द्विवेदी वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद ने विधायक से निवेदन करते हुए कहा कि हमारे वार्डवासी विगत कई सालों से ओवरब्रिज के नीचे व्यवसाय करते आ रहे है । बता दें कि ओवरब्रिज के नीचे नशेड़ियों एवं आपराधिक गतिविधियों का जो अड्डा बना हुआ था इन्हीं छोटे एवं फुटकर व्यापारियों की वजह से ही दूर हो पाया है । इस वजह से इन्हें वहां से नहीं हटाया जाना चाहिए।







![]()



इस विषय में विधायक मोती लाल साहू ने आश्वासन देते हुए कहा कि जोन कमिश्नर को कहा कि आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन के सदस्यों एवं वार्ड वासी छोटे छोटे व्यवसाय कर रहे है उन्हें नहीं हटाया जाए। एवं भविष्य में अगर किसी प्रकार का वेंडर जोन या दुकान के लिए प्रस्ताव पारित होता है तो यहां व्यवसाय कर रहे छोटे एवं फुटकर व्यापारी को प्राथमिकता दी जाए।
