Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सुरक्षित व्यापार की दिशा में CAIT प्रदेश कार्यालय में जीएसटी कार्यशाला व्यापारियों को मिलेगी सम्पूर्ण जानकारी
  • छत्तीसगढ़

सुरक्षित व्यापार की दिशा में CAIT प्रदेश कार्यालय में जीएसटी कार्यशाला व्यापारियों को मिलेगी सम्पूर्ण जानकारी

Purushottam Manhare June 15, 2026

 

*व्यापारियों को जीएसटी अनुपालन के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए CAIT छत्तीसगढ़ की पहल – अमर पारवानी*

*16 जून को आयोजित होगी विशेष जीएसटी कार्यशाला, प्रसिद्ध GST विशेषज्ञ CA जितेन्द्र सिंह खनूजा करेंगे मार्गदर्शन*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा व्यापारियों को बदलते कर कानूनों, जीएसटी अनुपालन तथा विभागीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से 16 जून 2026, मंगलवार को एक विशेष “जीएसटी कार्यशाला” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 4ः30 बजे से ब्।प्ज् प्रदेश कार्यालय, प्रथम तल, पगारिया कॉम्प्लेक्स, पुराना बस स्टैंड, पंडरी, रायपुर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज CAIT छत्तीसगढ़ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यशाला की रूपरेखा, व्यापारी सहभागिता तथा आयोजन की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि यह कार्यशाला व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगी।

CAIT छत्तीसगढ़ की लीगल टीम के CA मुकेश मोटवानी ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश के प्रसिद्ध जीएसटी विशेषज्ञ CA जितेन्द्र सिंह खनूजा विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे जीएसटी जांच एवं विभागीय एक्शन, फर्जी बिलिंग एवं फेक ITC की पहचान, समन-सर्वे-इंस्पेक्शन एवं गिरफ्तारी से बचाव, GST कम्प्लायंस चेकलिस्ट तथा विभिन्न वास्तविक केस स्टडी एवं कानूनी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देंगे।

CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों के लिए केवल व्यापार करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कानूनों की सही जानकारी और समय पर अनुपालन भी उतना ही आवश्यक है। यह कार्यशाला व्यापारियों को जागरूक, सुरक्षित एवं आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

श्री अमर पारवानी ने कहा कि CAIT का उद्देश्य व्यापारियों को केवल समस्याओं से अवगत कराना नहीं, बल्कि उन्हें समाधान और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना भी है, ताकि वे नियमों का पालन करते हुए निर्भीक होकर व्यापार कर सकें।

CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं व्यापारिक संगठनों से इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

उपरोक्त बैठक में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, सुरेन्दर सिंह, जीवत बजाज, भरत जैन, जयराम कुकरेजा, प्रीतपाल सिंह बग्गा, नागेन्द्र तिवारी, शैलेन्द्र शुक्ला, मनीष सोनी, बी एस परिहार, विषाल वरयानी, प्रकाष माखीजा एवं खोखन कुण्डु।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cait news

Post navigation

Previous 865215771781406161
Next 3.76 करोड़ से अधिक की लागत से होगा बहुप्रतीक्षित ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन

Related Stories

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026
मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण
  • छत्तीसगढ़

मैक के विद्यार्थियों का विधानसभा एवं अदानी पावर प्लांट में औद्योगिक भ्रमण

October 28, 2026

Recent Posts

  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • Uncategorized

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*

October 28, 2026
किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • व्यापार

किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

October 28, 2026
भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*

October 28, 2026

Recent Posts

  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस के लिए बनाई टीम*
  • जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.