Skip to content
September 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में शामिल हुई CAIT छत्तीसगढ़ की टीम*
  • Uncategorized

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में शामिल हुई CAIT छत्तीसगढ़ की टीम*

Purushottam Manhare June 20, 2026

*युवा शक्ति को संबल, विकसित भारत को बल – रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – अमर पारवानी*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ की टीम ने एम्स ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और देशभर के लाभार्थियों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के लाभार्थियों को लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चैधरी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर CAIT छत्तीसगढ़ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के विचारों का श्रवण किया।

CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना देश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना न केवल युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को भी गति प्रदान करेगी। व्यापार और उद्योग जगत को मजबूत बनाने में ऐसे प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”

CAIT के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने केंद्र सरकार द्वारा रोजगार सृजन, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे देश के आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने वाला कदम बताया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- शंकर बजाज, नवीन शर्मा, जयराम कुकरेजा, नागेन्द्र तिवारी, मधु अरोरा, प्ररेणा भट्ट, राकेष अग्रवाल, मनीराम वर्मा, जयदेव एवं के वी शर्मा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous जीएसटी कानून की सही जानकारी ही व्यापारियों की सबसे बड़ी सुरक्षा, जीएसटी जांच से घबराएं नहीं, समय पर अनुपालन पूर्ण करें – अमर पारवानी*
Next जीएसटी कानून की सही जानकारी ही व्यापारियों की सबसे बड़ी सुरक्षा, जीएसटी जांच से घबराएं नहीं, समय पर अनुपालन पूर्ण करें – अमर पारवानी*

Related Stories

Kazançlı deneyimler her gün artıyor Bethub giriş yap kullanıcılarının katkısıyla
  • Uncategorized

Kazançlı deneyimler her gün artıyor Bethub giriş yap kullanıcılarının katkısıyla

September 20, 2026
Kazandıran platform deneyimini yaşa Mariobet ile
  • Uncategorized

Kazandıran platform deneyimini yaşa Mariobet ile

September 20, 2026
Bycasino Türkiye Casino — Ödeme Sorunlarına Çözüm
  • Uncategorized

Bycasino Türkiye Casino — Ödeme Sorunlarına Çözüm

September 20, 2026

Recent Posts

  • शुभ ज्वेलर्स की शुद्धता, पारदर्शिता और ऑथेंटिक डिजाइन शुभ की कार्यशैली का आधार :डायरेक्टर शिवराज बैद
  • रायपुर पश्चिम में विकास कार्यों की प्रगति का विधायक राजेश मूणत ने लिया जायजा*
  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*
  • फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​

You may have missed

शुभ ज्वेलर्स की शुद्धता, पारदर्शिता और ऑथेंटिक डिजाइन शुभ की कार्यशैली का आधार :डायरेक्टर शिवराज बैद
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

शुभ ज्वेलर्स की शुद्धता, पारदर्शिता और ऑथेंटिक डिजाइन शुभ की कार्यशैली का आधार :डायरेक्टर शिवराज बैद

September 21, 2026
रायपुर पश्चिम में विकास कार्यों की प्रगति का विधायक राजेश मूणत ने लिया जायजा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

रायपुर पश्चिम में विकास कार्यों की प्रगति का विधायक राजेश मूणत ने लिया जायजा*

September 21, 2026
लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*

September 20, 2026
फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार

September 20, 2026

Recent Posts

  • शुभ ज्वेलर्स की शुद्धता, पारदर्शिता और ऑथेंटिक डिजाइन शुभ की कार्यशैली का आधार :डायरेक्टर शिवराज बैद
  • रायपुर पश्चिम में विकास कार्यों की प्रगति का विधायक राजेश मूणत ने लिया जायजा*
  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*
  • फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.