शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन तोमन साहू , कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा, नेता एवं अधिकारी रहे उपस्थित
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन इंडोर स्टेडियम, बालोद में हुआ। जिसमें 800 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन तोमन साहू , कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, सीईओ सुनील चंद्रवंशी के अतिरिक्त अन्य नेता, अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।








![]()


विशेष रूप से इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से रेडक्रॉस से जुड़े स्कूली विद्यार्थी व वॉलेंटियर्स शामिल हुए। यह आयोजन छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसाइटी व जिला प्रशासन बालोद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था।
