*व्यापारियों से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान और बाजार विकास पर हुई सार्थक चर्चा – अमर पारवानी*
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, बाजारों के सशक्तीकरण तथा व्यापारिक संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित “CAIT व्यापारी संवाद” अभियान के अंतर्गत आज श्री गुरु नानक चौक व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैट के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की।







![]()


संवाद के दौरान बाजार की वर्तमान परिस्थितियों, व्यापारिक सुरक्षा, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, ई-कॉमर्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा, कराधान संबंधी विषयों तथा व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। व्यापारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अनेक रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए।
CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि व्यापारियों की उन्नति ही बाजारों की समृद्धि और आर्थिक विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि “व्यापारी संवाद” अभियान का उद्देश्य व्यापारियों तक पहुंचकर उनकी वास्तविक आवश्यकताओं को समझना तथा उनके सुझावों को संगठन की कार्ययोजना से जोड़ना है। संवाद और सहभागिता के माध्यम से ही व्यापारिक समाज को अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि CAIT का उद्देश्य केवल व्यापारिक मुद्दों को उठाना नहीं, बल्कि व्यापारियों को एक साझा मंच पर जोड़कर उनकी सामूहिक शक्ति को संगठित करना है। प्रदेशभर में चलाया जा रहा “व्यापारी संवाद” अभियान व्यापारियों के विचारों एवं सुझावों को संगठन की प्राथमिकताओं से जोड़ने का माध्यम बन रहा है।
गुरु नानक चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री महेश जेठानी ने CAIT छत्तीसगढ़ की टीम का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम व्यापारिक संगठनों और व्यापारियों के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करते हैं तथा बाजारों के विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं।
प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह ने कहा कि CAIT आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न बाजारों एवं व्यापारिक संगठनों के बीच इसी प्रकार संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे व्यापारियों और संगठन के बीच निरंतर संवाद, सहयोग और समन्वय को और अधिक मजबूत किया जा सके।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, बाजारों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। सभी उपस्थित व्यापारियों ने “व्यापारी संवाद” अभियान को व्यापारिक हितों के लिए एक सकारात्मक एवं दूरदर्शी पहल बताया।
कार्यक्रम में CAIT एवं गुरु नानक चौक व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से अमर पारवानी, सुरेन्दर सिंह, विजय पटेल, महेश जेठानी, नागेन्द्र तिवारी, जयराज आर्य, विजय शादीजा, हरीश छाबड़ा, बलविंदर अरोरा, राम घुरिया, श्याम माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, परमजीत कालरा, अनिल डोडानी, विशाल जैन, नरेश संगतानी, सुमित गुरबानी, नरेश मखीजा, संदीप अग्रवाल, सुनील वाधवानी, नटवर जैन, सौरभ साव, सुशील डोडानी, निखिल अग्रवाल एवं रमेश घुरिया सहित पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित थे।

“व्यापारियों के बीच, व्यापारियों की बात”
इसी संकल्प के साथ संचालित CAIT व्यापारी संवाद अभियान प्रदेश के व्यापारियों को संगठन से जोड़ते हुए व्यापारिक हितों की रक्षा, व्यापार संवर्धन तथा सशक्त व्यापारी नेतृत्व के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
