Skip to content
September 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया आश्वस्त, गन्ना किसानों को बकाया राशि का जल्द होगा पूर्ण भुगतान*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया आश्वस्त, गन्ना किसानों को बकाया राशि का जल्द होगा पूर्ण भुगतान*

Purushottam Manhare July 1, 2026

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया में गन्ना बेचने वाले किसानों को बकाया राशि के भुगतान को लेकर आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आश्वस्त करने हुए कहा है कि किसानों के बकाया राशि का पूर्ण भुगतान जल्द ही उनके खतों में हस्तांतरित की जाएगी। गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इस वर्ष किसानों को पहले की अपेक्षा अधिक शीघ्र भुगतान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार, सहकारिता विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संवाद एवं समन्वय जारी है, ताकि किसानों को उनके परिश्रम का उचित प्रतिफल समय पर मिल सके। उन्होंने बताया कि किसानों से खरीद किये गए गन्ने का कुल भुगतान रिकवरी सहित जुलाई से अगस्त माह तक पूर्ण रूप से कर दिया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर यह प्रस्ताव रखा गया है कि शुगर मिल में उपलब्ध चीनी स्टॉक के मूल्य के बराबर अग्रिम राशि उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसानों का भुगतान तत्काल किया जा सके। इससे भुगतान प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और समयबद्ध बनेगी जिससे किसानों को भी राहत मिलेगी।

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि शक्कर कारखाने की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए पिछले ढाई वर्षों में व्यापक सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में स्थापना व्यय ₹15.06 करोड़ से घटाकर ₹9.65 करोड़ किया गया है, जबकि अनुरक्षण एवं मरम्मत व्यय ₹10.97 करोड़ से घटाकर ₹4.13 करोड़ तक लाया गया है। इससे कारखाने के संचालन में उल्लेखनीय वित्तीय अनुशासन स्थापित हुआ है। उन्होंने बताया कि विगत कारखाने में आवश्यकता के अनुरूप कर्मचारियों की संख्या भी सिमित की गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न मदों में व्यय पर प्रभावी नियंत्रण के माध्यम से पिछले दो वर्षों में लगभग ₹16 करोड़ की अतिरिक्त बचत भी की गई है।

भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। किसानों के पसीने की कमाई का एक-एक रुपया उन्हें समय पर मिले, यही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से लगातार गन्ना किसानों के भुगतान की प्रक्रिया तेज हुई हैं वहीं कारखाने के रखरखाव में भी व्यापक सुधार से किसानों को प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शक्कर कारखाने की आय बढ़ाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रबंधन किया गया है। मोलासिस की बिक्री भी अनुकूल बाजार मूल्य पर कर कारखाने की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि इसका सीधा लाभ किसानों को मिल सके।

विधायक ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य केवल गन्ना खरीदना नहीं, बल्कि किसानों के विश्वास की रक्षा करना है। यही कारण है कि कारखाने को वित्तीय रूप से मजबूत, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और प्रत्येक गन्ना उत्पादक को उसके परिश्रम का उचित मूल्य समयबद्ध तरीके से दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है और किसान हितों की रक्षा हमारी सरकार का संकल्प भी है और जिम्मेदारी भी। उन्होंने पुनः किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी हर चिंता के प्रति संवेदनशील है और गन्ना भुगतान की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर किसानों को राहत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भव्य स्वागत के साथ शकील मोहम्मद रिज़वी ने संभाला जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार*
Next CAIT छत्तीसगढ़ ने किया समाज में अतुलनीय योगदान देने पर डॉक्टर्स एवं सीए का किया सम्मान*

Related Stories

अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!

September 29, 2026
सेवा और संवेदना से सशक्त हो रहा समाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका : नवीन अग्रवाल*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

सेवा और संवेदना से सशक्त हो रहा समाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका : नवीन अग्रवाल*

September 29, 2026
उरकुरा रेलवे समपार क्र.414 गेट को बंद करने के संबंध में
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

उरकुरा रेलवे समपार क्र.414 गेट को बंद करने के संबंध में

September 29, 2026

Recent Posts

  • अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!
  • सेवा और संवेदना से सशक्त हो रहा समाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका : नवीन अग्रवाल*
  • उरकुरा रेलवे समपार क्र.414 गेट को बंद करने के संबंध में
  • ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • भूगोल विभाग एवं इको क्लब दुर्गा महाविद्यालय के द्वारा विश्व नदी दिवस पर व्याख्यान और प्रश्न मंच कार्यक्रम किया गया आयोजन

You may have missed

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.