Skip to content
October 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज ने 5,000 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर वाहनों के उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज ने 5,000 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर वाहनों के उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया

Purushottam Manhare July 4, 2026

5,000वें वाहन का श्री अमर परवानी ने किया फ्लैग-ऑफ, ऐतिहासिक उपलब्धि का मनाया गया उत्सव

देशभर में पहुंचाना है ‘मेड इन छत्तीसगढ़’ ईवी को : श्री अमर परवानी

रायपुर। लास्ट माइल ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक वाहन बना रही जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) ने छत्तीसगढ़ में थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। सेंट्रल इंडिया की अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) ने अपने 5,000वें इलेक्ट्रिक वाहन का उत्पादन पूरा करने की उपलब्धि हासिल की है।

इस उपलब्धि पर कंपनी के उत्पादन संयंत्र में जीके ग्रुप (GK Group) के डायरेक्टरगण श्री अमर परवानी, श्रीमती किरण परवानी, श्रीमती अनमोल परवानी, मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री सुरेश दसारी तथा पूरी जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) टीम की उपस्थिति में श्री अमर परवानी ने 5,000वें इलेक्ट्रिक वाहन का फ्लैग-ऑफ किया तथा इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया गया।

जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज की उत्पादन यात्रा की शुरुआत सितंबर 2022 में हुई है और जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) ने बेहद कम समय में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए लॉन्च के पहले ही वर्ष में छत्तीसगढ़ की अग्रणी इलेक्ट्रिक तीन-पहिया थ्री-व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की।

27 डीलर्स एवं 36 आउटलेट्स

कंपनी सेंट्रल इंडिया के अग्रणी ईवी निर्माताओं में शामिल होने के साथ-साथ भारत के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे ईवी (EV) डीलर नेटवर्क में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। वर्तमान में जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) का नेटवर्क 27 डीलर्स एवं 36 आउटलेट्स तक पहुंच चुका है, जो छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ (महाराष्ट्र) में ग्राहकों को बिक्री एवं सेवा सुविधाएं प्रदान कर रहा है। कंपनी अब मध्यप्रदेश एवं ओडिशा में भी अपने नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है।

‘मेड इन छत्तीसगढ़’ ब्रांड की बढ़ती ताकत

यह उपलब्धि ‘मेड इन छत्तीसगढ़’ ब्रांड की बढ़ती ताकत और राज्य से उभर रहे स्वदेशी विनिर्माण की सफलता का प्रतीक है। जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) का उद्देश्य हरित, विश्वसनीय एवं किफायती (Green Mobility) परिवहन समाधानों को बढ़ावा देना है।

जीके ग्रुप के डायरेक्टर श्री अमर परवानी का कहना है कि जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) का लक्ष्य ‘मेड इन छत्तीसगढ़’ इलेक्ट्रिक वाहनों को देशभर तक पहुंचाकर भारत के अग्रणी ईवी (EV) ब्रांड्स में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करना तथा स्वच्छ एवं विश्वसनीय परिवहन को बढ़ावा देना है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कलेक्टर कार्यालय के बाहर 8 घंटे धरने पर बैठे ग्रामीण,महिलाओं बच्चों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन,प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप
Next छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बहेगी विकास की बयार, 700 प्राध्यापकों की भर्ती के साथ खुलेंगे तरक्की के द्वार*

Related Stories

Promosyonları takip etmek için 1king güncel giriş fırsatları
  • Uncategorized

Promosyonları takip etmek için 1king güncel giriş fırsatları

October 5, 2026
Skycrown Australia Login Secure and Hassle-Free Entry for Aussies
  • Uncategorized

Skycrown Australia Login Secure and Hassle-Free Entry for Aussies

October 5, 2026
Mostbet TR Giriş: Mobil Uyumlu Arayüz ve Bonus Paketleri
  • Uncategorized

Mostbet TR Giriş: Mobil Uyumlu Arayüz ve Bonus Paketleri

October 4, 2026

Recent Posts

  • Promosyonları takip etmek için 1king güncel giriş fırsatları
  • Skycrown Australia Login Secure and Hassle-Free Entry for Aussies
  • Mostbet TR Giriş: Mobil Uyumlu Arayüz ve Bonus Paketleri
  • आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट*
  • हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री  टंक राम वर्मा*

You may have missed

आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट*
  • Latest
  • Newsbeat

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.