Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

Purushottam Manhare July 21, 2026

NMDC और श्रमिकों के हितों में लगातार कार्य करने वाले श्रमसंगठन इंटक एवं एटक के अध्यक्ष, सचिव की संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने वेतन पुनरीक्षण पर कर्मचारियों के हित में रखी प्रभावी बात*

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल। एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल के सदस्य भारत बाबूराव पाटील महेन्द्र सिंह राव एवं अचल कुमार सिन्हा के किरंदुल प्रवास के दौरान कर्मचारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर किरंदुल के दोनों प्रमुख श्रमिक संगठनों संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक)और मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष एवं सचिव के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर वर्ष 2022 से लंबित वेतन पुनरीक्षण (Pay Revision) के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक मंडल को अवगत कराया कि एनएमडीसी कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण से संबंधित फाइल लगभग दो वर्ष से भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय में विचाराधीन प्रक्रिया में है कि जानकारी मिली है। कर्मचारियों के हित, मनोबल तथा कंपनी के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इस विषय का शीघ्र एवं सकारात्मक निराकरण अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं इस्पात सचिव से आवश्यक पहल कराने का अनुरोध भी किया गया।

इस अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) की ओर से अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए.के. सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री चिन्ना स्वामी, और एसकेएमएस (एटक) की ओर से अध्यक्ष देवरायलू, कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कटारिया उपस्थित रहे। दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को तथ्यात्मक, प्रभावी एवं गरिमापूर्ण ढंग से स्वतंत्र निदेशक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया।

यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से वर्ष 2022 से लंबित वेतन पुनरीक्षण पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और कंपनी की प्रगति के अनुरूप उनका न्यायोचित अधिकार समय पर मिलना आवश्यक है। दोनों श्रमिक संगठनों ने कंपनी NMDC और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता भी दोहराई।

स्वतंत्र निदेशक मंडल के सदस्यों ने दोनों श्रमिक संगठनों द्वारा रखे गए सुझावों एवं मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा वेतन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक स्तर पर प्रभावी पहल का आश्वासन दिया।

सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई इस मुलाकात ने कर्मचारियों में नई आशा और विश्वास का संचार किया है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि लंबे समय से लंबित वेतन पुनरीक्षण के विषय में शीघ्र ही सार्थक एवं सकारात्मक निर्णय सामने आएंगे।

इस अवसर पर बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के अधिशासी निदेशक रविन्द्र नारायण , मुख्य महाप्रबंधक (वर्क्स) किशन आहुजा , महाप्रबंधक एस.के. कोचर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
Next जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.