*: भाजपा सरकार की प्राथमिकता प्रचार, जनकल्याण नहीं – अल्पसंख्यक कांग्रेस*
*दंतेवाड़ा*
एस एच अज़हर दंतेवाड़ा. अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशिफ रजा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता के टैक्स के पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।







![]()


उन्होंने बताया कि विधायक सावित्री मंडावी के विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी का हवाला देते हुए रजा ने कहा कि 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2026 तक सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर ₹1095 करोड़ से अधिक खर्च किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग सीधे मुख्यमंत्री के अधीन है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि सरकार जनता के पैसे का उपयोग जनहित के बजाय अपनी छवि चमकाने में कर रही है। प्रदेश के स्कूल, अस्पताल, पंचायतें और किसान संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार के पास प्रचार के लिए हजारों करोड़ रुपये हैं।
रजा ने सवाल उठाया कि जब विकास कार्यों के लिए फंड नहीं है तो अपनी वाहवाही के लिए ₹1095 करोड़ खर्च करना क्या जनता के धन का दुरुपयोग नहीं है? विज्ञापनों से विकास का भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर योजनाएं अपेक्षित परिणाम नहीं दे रही हैं।
कांग्रेस ने मांग की है कि जनता के टैक्स के पैसे का उपयोग केवल शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, रोजगार और ग्रामीण विकास जैसे जनकल्याणकारी कार्यों पर किया जाए, न कि राजनीतिक प्रचार पर।
— अशिफ रजा
जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक कांग्रेस, दंतेवाड़ा
