एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल। नगर पालिका परिषद किरंदुल के वार्ड क्रमांक 03 में बहुप्रतीक्षित सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 03 में *सुमित्रा के घर से श्रीधर के घर तक, कला मंच से पात्रों के घर तक तथा सार्वजनिक पानी पॉइंट से गोपी के घर तक** सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस निर्माण कार्य से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।







![]()


भूमि पूजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार परिषद की प्राथमिकता है। बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए परिषद लगातार विकास कार्य कर रही है।
नगर पालिका उपाध्यक्ष *बबलू सिद्दीकी* ने कहा कि परिषद द्वारा जनभावनाओं के अनुरूप सड़क, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
**वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद देवकी ठाकुर** ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से बेहतर सड़क की मांग थी, जिसे नगर पालिका परिषद ने प्राथमिकता देते हुए पूरा किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षद *के. साजी*, वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद *देवकी ठाकुर, पार्षद इला पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष *शैलेंद्र सिंह, पार्षद अनिल मरकाम, पार्षद थामस बाबू दुर्गम, उप अभियंता संजय मार्कंडे, एल्डरमैन *संजीव दास*, *पी. श्रीनु, जोशना सवाई* सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर नगर पालिका परिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई।
