Skip to content
September 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*

Purushottam Manhare July 26, 2026

देशभर के बाजार तिरंगे की भव्य सजावट से होंगे आलोकित, भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में भी दिखेगा आज़ादी का भव्य उत्सव :अमर पारवानी

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की 25 जुलाई 2026 से शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक आज नई दिल्ली में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए *200 से अधिक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं* ने भाग लिया। सम्मेलन में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े अनेक समसामयिक विषयों, व्यापारियों के हितों, देश के आर्थिक विकास में व्यापार जगत की भूमिका तथा *12 से 15 अगस्त, 2026* तक *भारत मंडपम, नई दिल्ली* में आयोजित होने वाले *भारतीय व्यापार महोत्सव-2026* की तैयारियों एवं उसके सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई।

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने बताया कि बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय *”हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा”* अभियान को देशभर के व्यापारियों के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का रहा। सम्मेलन से देश के समस्त व्यापारियों से आह्वान किया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर, प्रत्येक दुकान और प्रत्येक बाजार तिरंगे की शान से सजे तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

श्री पारवानी ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि देशभर के बाजारों में बड़े स्तर पर *तिरंगा यात्राओं* का आयोजन किया जाएगा। इन यात्राओं में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति पर आधारित *आकर्षक झांकियां* भी निकाली जाएंगी। प्रमुख व्यापारिक बाजारों, व्यावसायिक परिसरों और व्यापारिक संगठनों द्वारा राष्ट्रध्वज से संपूर्ण बाजारों को सजाया जाएगा तथा प्रत्येक व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएगा। कैट के सभी राज्य एवं जिला इकाइयों को इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री पारवानी ने कहा कि सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि *भारतीय व्यापार महोत्सव-2026* भी देश की आज़ादी के भव्य उत्सव की भावना को समर्पित होगा। *भारत मंडपम* परिसर को तिरंगे की भव्य सजावट से अलंकृत किया जाएगा, जिससे देशभक्ति एवं “आत्मनिर्भर भारत” का संदेश देश-विदेश से आने वाले उद्योगपतियों, व्यापारियों, उद्यमियों एवं आगंतुकों तक पहुंचे।

इस अवसर पर कैट ने कहा की *”हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा”* केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रत्येक व्यापारी की श्रद्धा, सम्मान और कर्तव्य का प्रतीक है। देशभर का व्यापारी समाज इस अभियान में पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ भागीदारी करेगा। विशेष रूप से देश सहित प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों और बाजारों में तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन तथा तिरंगे की भव्य सजावट के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रत्येक व्यापारी अपने घर, अपनी दुकान और अपने बाजार को तिरंगे से सजाकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देगा।

*भारतीय व्यापार महोत्सव-2026* भारत में निर्मित उत्पादों, सेवाओं, नवाचारों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई, हस्तशिल्प, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, टेक्नोलॉजी तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का देश का सबसे बड़ा बहु-क्षेत्रीय व्यापार महोत्सव होगा। यह महोत्सव भारत के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने, निर्यात को प्रोत्साहित करने, नए व्यापारिक अवसर सृजित करने तथा भारत को विश्व के अग्रणी विनिर्माण एवं व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। देश-विदेश के हजारों खरीदारों, निवेशकों, उद्योगपतियों एवं व्यापार प्रतिनिधियों की सहभागिता से यह आयोजन भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।

*श्री पारवानी ने आगे कहा कि आज देश का व्यापारी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी* के दूरदर्शी नेतृत्व में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए *”आत्मनिर्भर भारत”*, *”वोकल फॉर लोकल”* तथा *”लोकल टू ग्लोबल”* जैसे आह्वानों ने देश के व्यापारियों, उद्यमियों और लघु उद्योगों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और वैश्विक पहचान प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 भी इन्हीं संकल्पों को साकार करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा, जहां भारत में निर्मित उत्पादों को विश्व बाजार तक पहुंचाने का मार्ग और अधिक सशक्त होगा।

उन्होंने देश के सभी व्यापारिक संगठनों, बाजार संघों एवं व्यापारियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा भारत की एकता, अखंडता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रगौरव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
Next युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

Related Stories

AI बनेगा व्यापारियों का नया बिजनेस टूल: कारोबार बढ़ाने और समय-लागत बचाने के लिए युवा कैट आयोजित करेगा प्रशिक्षण कार्यशाला”*
  • Uncategorized

AI बनेगा व्यापारियों का नया बिजनेस टूल: कारोबार बढ़ाने और समय-लागत बचाने के लिए युवा कैट आयोजित करेगा प्रशिक्षण कार्यशाला”*

September 9, 2026
Australian Players’ Guide to Casino Games at Casino Rocketplay
  • Uncategorized

Australian Players’ Guide to Casino Games at Casino Rocketplay

September 7, 2026
Mostbet Giriş Adresi, Bonusları, Şikayetleri, Güvenilir Mi ? © 2026
  • Uncategorized

Mostbet Giriş Adresi, Bonusları, Şikayetleri, Güvenilir Mi ? © 2026

September 7, 2026

Recent Posts

  • AI बनेगा व्यापारियों का नया बिजनेस टूल: कारोबार बढ़ाने और समय-लागत बचाने के लिए युवा कैट आयोजित करेगा प्रशिक्षण कार्यशाला”*
  • भावना दीदी की साइंस पाठशाला में ड्रोन, रोबोटिक्स, AI जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थी*
  • Australian Players’ Guide to Casino Games at Casino Rocketplay
  • Mostbet Giriş Adresi, Bonusları, Şikayetleri, Güvenilir Mi ? © 2026
  • IGIMS पटना ने अपना पहला TAVI प्रोसीजर किया, कार्डियक केयर में एक बड़ी उपलब्धि

You may have missed

भावना दीदी की साइंस पाठशाला में ड्रोन, रोबोटिक्स, AI जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थी*
  • Latest

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.