Skip to content
August 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं का हुआ सम्मान – मधु अरोरा
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं का हुआ सम्मान – मधु अरोरा

Purushottam Manhare August 20, 2026

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेष कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि नई दिल्ली में भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM), दिल्ली में छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमियों की प्रतिभा, संघर्ष, नवाचार और व्यावसायिक उपलब्धियों को विशेष सम्मान मिला। यह आयोजन केवल एक व्यापार मेला नहीं, बल्कि ’’CAIT परिवार का एक भव्य “महाकुंभ”’’ साबित हुआ, जहाँ देशभर के व्यापारी, उद्यमी और महिला शक्ति एक मंच पर एकत्रित हुए।

इस अवसर पर कैट महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं की उद्यमशीलता आज पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रही है। उन्होंने कहा,“महिलाएं केवल परिवार और समाज की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे व्यापार, उद्योग और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी नेतृत्व की नई इबारत लिख रही हैं। छत्तीसगढ़ की इन उद्यमी महिलाओं का सम्मान उनके व्यक्तिगत प्रयासों का ही नहीं, बल्कि प्रदेश की बढ़ती आर्थिक शक्ति और महिला सशक्तिकरण का भी सम्मान है।”

मधु अरोरा ने इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए ’’माननीय सांसद एवं CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीण खंडेलवाल जी’’ को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में CAIT ने जो मुकाम हासिल किया है, वह पूरे व्यापारी समाज के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा, “प्रवीण जी हर समस्या को अपना समझते हैं और हर परिस्थिति में मुस्कुराते हुए समाधान निकालते हैं, यही असली नेतृत्व है। उनके विजन और मेहनत को सादर नमन।”

साथ ही उन्होंने ब्।प्ज् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया जी, राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर परवानी जी, श्री विक्रांत अब्रोल जी, श्री रामगोपाल वर्मा जी, तथा ”CAIT Women Wing” की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटिल जी’’ सहित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया।

मधु अरोरा ने विशेष रूप से”CAIT Women Wing” की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटिल जी’’ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि नारी वंदन हॉल में देशभर की महिला उद्यमियों को मंच देना एक ऐतिहासिक पहल
रही, उन्होंने कहा कि पाँच दिनों तक हर बहन का ध्यान रखना, हर स्टॉल पर जाकर उनका उत्साह बढ़ाना अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

उन्होंने आरती बदल जी (सेक्रेटरी), रीना गांधी जी TREASURER CAIT Women Wing तथा सभी राज्यों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक सहयोग की भी सराहना की।

’’नारी वंदन अवॉर्ड्स’’ में छत्तीसगढ़ की ’’एकता ठाकुर, अनुराधा साहू एवं अर्चना’’ को माननीय स्मृति ईरानी जी द्वारा सम्मानित किया गया, जो प्रदेश के लिए गौरव का क्षण रहा। कार्यक्रम की उत्कृष्ट एंकरिंग ’’निहारिका त्रिपाठी’’ द्वारा की गई।

रायपुर और बिलासपुर टीम से मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट, निहारिका त्रिपाठी, प्रतिज्ञा सिंह, फिरोज खान’’ सहित अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

मधु अरोरा ने कहा कि इस सफलता में CAIT के हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला विंग की हर बहन का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा मुझे गर्व है कि मैं भारतीय व्यापार महोत्सव का हिस्सा बनी और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास किया।

उन्होंने अंत में सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिला उद्यमिता को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम में कैट युवा कैट एवं कैट महिला विंग के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, भरत जैन, शंकर बजाज, मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट, निहारिका त्रिपाठी (टीम), कन्हैया गुप्ता, जयराम कुकरेजा, निलेष मुदड़ा, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, विक्रांत राठौर, हिमांषु वर्मा, मनीष सोनी,सर्वेष दौलतानी, अर्नीबन चटर्जी सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहें।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*
Next रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*

Related Stories

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*

August 20, 2026
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*

August 20, 2026
कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*

August 17, 2026

Recent Posts

  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*
  • भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं का हुआ सम्मान – मधु अरोरा
  • कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*
  • इंदौर में आगामी 22 और 23 को होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

You may have missed

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.