रायपुर। ग्रीन पैराडाइज वीआइपी चौक में इस बार सावन महोत्सव एक अलग ही तर्ज पर मनाया गया जिसका सूत्र वाक्य”नारी-संवेदना सामर्थ्य सृजन और नेतृत्व एक व्यक्तित्व अनेक आयाम था ।इस खुबसूरत अवसर पर सोसायटी की समस्त महिलाएं रानी रंग के परिधान पर उपस्थित हुइ थीं जहां ग्रीन पैराडाइज की की प्राकृतिक हरियाली कार्यक्रम की छटा को और बढा़ रहा था ।ग्रीन पैराडाइज को रायपुर की सबसे खूबसूरत सोसायटी से सम्मानित भी किया जा चुका है।कार्यक्रम का प्रारंभ सभी को गुलदस्ते से और जेड प्लांट के आकर्षक पॉट से स्वागत किया गया, सावन से संबंधित गानों में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये गये ।विभिन्न चरणों से गुजरते हुए मिसेज ग्रीन पैराडाइज गीता सिंह को चुना गया ।इस अवसर पर आकर्षण का केंद्र रहा फूलो से बना हुआ रसमलाई केक जो इस कार्यक्रम का शान रहा ।इस अवसर को अपने कुशल संचालन से डॉ. पूनम संजू मजेदार कर दिया,आभार डॉ.मुक्ति मिश्रा ने किया।निर्मला पटेल,अरुणा छाबडि़या, सीमा गुप्ता, किरण आहूजा, दिव्या छाबडि़या, रचना श्रीवास्तव, स्मिता यादव,भूमिका शाह,खुशबू अग्रवाल, सपना चौरसिया,दीपा गुलाटी,सुमन कोमरे,लता शर्मा, सीमा साकरकर, पायल शर्मा, माधुरी चौबे, पूर्वा दुबे,सरिता प्रधान, संजना गिदवानी, प्रियंका सिंह ,काजल,जयश्री आदि उपस्थित रहीं।

