Skip to content
August 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • शक्कर व्यापारियों के साथ स्टॉक सीमा को लेकर प्रशासन एवं व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक – CAIT
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शक्कर व्यापारियों के साथ स्टॉक सीमा को लेकर प्रशासन एवं व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक – CAIT

Purushottam Manhare August 22, 2026

*कैट के कार्यकारी अध्यक्ष राम मंधान के नेतृत्व में व्यापारी हुए शामिल*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि माननीय कलेक्टर, जिला रायपुर के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान राठौर की अध्यक्षता में कलेक्टर खाद्य शाखा, रायपुर में जिले के शक्कर व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी ने बताया कि बैठक में खाद्य नियंत्रक, जिला रायपुर श्री भूपेन्द्र मिश्रा, सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती बिंदु प्रधान एवं खाद्य निरीक्षक श्री विवेक मिश्रा सहित कैट छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राम मन्धान के नेतृत्व में डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ के अध्यक्ष श्री प्रेम पाहुजा एवं बड़ी संख्या में शक्कर व्यापारी उपस्थित रहे।

श्री पारवानी ने बताया कि बैठक में प्रशासन द्वारा व्यापारियों को शक्कर पर लागू स्टॉक सीमा एवं स्टॉक की नियमित घोषणा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कोई भी शक्कर डीलर प्राप्त किए गए स्टॉक की तारीख से 30 दिनों से अधिक अवधि तक उस स्टॉक का भंडारण नहीं कर सकेगा। साथ ही, देश के किसी भी स्थान पर किसी भी समय 4,000 क्विंटल से अधिक शक्कर का स्टॉक रखने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन द्वारा जिले के सभी शक्कर व्यापारियों को उपभोक्ता मामले विभाग के स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा प्रत्येक शुक्रवार को अपने शक्कर स्टॉक की घोषणा अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित कैट एवं व्यापारी प्रतिनिधियों ने प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए व्यापारियों से निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही, व्यापारियों की ओर से प्रशासन के समक्ष आवश्यक विषयों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों पर भी चर्चा की गई।

कैट छत्तीसगढ़ ने कहा कि व्यापारियों और प्रशासन के बीच नियमित संवाद से शासन के दिशा-निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है तथा व्यापारियों को नियमों की सही जानकारी समय पर उपलब्ध हो सकेगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous ग्रीन पैराडाइज वीआइपी चौक में मनाया गया सावन महोत्सव

Related Stories

ग्रीन पैराडाइज वीआइपी चौक में मनाया गया सावन महोत्सव
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन पैराडाइज वीआइपी चौक में मनाया गया सावन महोत्सव

August 22, 2026
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*

August 20, 2026
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*

August 20, 2026

Recent Posts

  • शक्कर व्यापारियों के साथ स्टॉक सीमा को लेकर प्रशासन एवं व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक – CAIT
  • ग्रीन पैराडाइज वीआइपी चौक में मनाया गया सावन महोत्सव
  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*
  • भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं का हुआ सम्मान – मधु अरोरा

You may have missed

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.