समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के ऑडिटोरियम में 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूरे परिसर को उत्सव के रूप में सजाया गया था, जहाँ विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आदर एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल, सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. जैस्मिन जोशी, उप-प्राचार्या डॉ. श्वेता तिवारी एवं एडमिनिस्ट्रेटर सुश्री शिवांगी मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। महाविद्यालय की विकास यात्रा एवं विभिन्न गतिविधियों की झलक प्रस्तुत करती एक विशेष प्रस्तुति भी दिखाई गई।
महाविद्यालय के मैक म्यूजिक के छात्र-छात्राओं ने संगीतमय प्रस्तुतियों एवं एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच यादों एवं अनुभवों को साझा करने के लिए एक भावुक एवं इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के पूर्व चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखते हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल ने शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एक शिक्षक केवल पढ़ाता ही नहीं, बल्कि समाज के लिए एक आदर्श नागरिक के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इसके पश्चात विभागवार शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों एवं शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं, मार्गदर्शन एवं निष्ठा के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।
औपचारिक सत्र के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुश्री शाहीन शेख, एच आर मैनेजर द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात केवल शिक्षकों के लिए विशेष मनोरंजक गेम्स एवं आकर्षक रैंप वॉक का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, सचिव, प्राचार्या, उप-प्राचार्या, एडमिनिस्ट्रेटर, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
