इंदौर . इंदौर की प्रसिद्ध फैशन उद्यमी _सारिका प्रजापति_ एक बार फिर शहर की महिलाओं के लिए फैशन का तोहफा लेकर आ रही हैं। वे अपने लोकप्रिय ब्रांड _लारा सारा कलेक्शन_(Lara Sara Collection)के साथ _सयाजी होटल में चल रहे सूत्रा एक्जीबिशन में स्टॉल नंबर 18_ पर साड़ियों की शानदार प्रदर्शनी लगा रही हैं।
सारिका प्रजापति ने बताया कि इस बार की प्रदर्शनी को दिवाली और फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर खास तौर पर तैयार किया गया है। इस कलेक्शन में महिलाओं के लिए हर मौके की साड़ी मिलेगी। जिसमें _स्टाइलिश पार्टी वियर, ऑफिस वियर, साउथ इंडियन सिल्क साड़ियां, ट्रेंडी ऑर्गेंजा साड़ियां, फैंसी डिजाइनर साड़ियां और प्योर कॉटन की साड़ियों_ की लेटेस्ट वैरायटी शामिल है।



इस बार का मुख्य आकर्षण _दिवाली स्पेशल कलेक्शन और ऑर्गेंजा साड़ियां_ हैं। जरी, सीक्वेंस और पेस्टल कलर्स में आई ये साड़ियां त्योहारों पर चार चांद लगाने वाली हैं। साथ ही ऑफिस और डेली यूज के लिए कंफर्टेबल कॉटन कलेक्शन भी किफायती दामों में उपलब्ध है।
यह सूत्रा एक्जीबिशन सीमित समय के लिए है। तो देर न करें, *19 और 20 सितंबर* को सयाजी होटल, स्टॉल नंबर 18 पर पहुंचकर सारिका प्रजापति के लारा सारा कलेक्शन का दीदार करें।
