रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दुर्ग में प्रदेश के 12वें वायरोलॉजी लैब का लोकार्पण किया । इसी के साथ अब दुर्ग में भी कोरोना के आरटीपीसीआर जांच की सुविधा हो गई ।
प्रदेश के सभी नौ शासकीय मेडिकल कॉलेजों, एम्स और बैकुंठपुर के साथ ही अब दुर्ग में भी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा हो गई है ।
