रायपुर । भारतीय मौसम विज्ञान सोसाइटी रायपुर चैप्टर द्वारा शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लालपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में IMS के सभी पदाधिकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लालपुर के सभी स्टाफ गण और विद्यार्थी उपस्थित थे ।
सर्वप्रथम माता सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि श्रीमती अंजुलता सारस्वत प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, लालपुर, IMS रायपुर के अध्यक्ष श्री एच ए के सिंह, निदेशक मौसम केंद्र रायपुर, जे एल चौधरी प्राध्यापक कृषि महाविद्यालय रायपुर जयंत दास वरिष्ठ अभियंता जल संसाधन विभाग तथा अन्य IMS के पदाधिकारी और सदस्य के द्वारा किया गया ।






![]()


एच ए के सिंह के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में बताया गया। डॉ गायत्री वाणी कांचीबोतला, वैज्ञानिक मौसम केंद्र रायपुर ने IMS द्वारा किए जा रहे जागरूकता की जानकारी दिये । जे एल चौधरी द्वारा विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दिये। श्री जयंत दास द्वारा जल विज्ञान पर प्रकाश डाले। सौरिश विनायक द्वारा बच्चों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न शाखाओं के बारे में बताया शशिकांत वर्मा ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिलने वाले आर्थिक सहायता के बारे बताया । एच पी चन्द्रा द्वारा मौसम से संबन्धित बच्चों और शिक्षकों के जिज्ञासाओं का समाधान किए। सारगर्भित उदबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती अंजुलता सारस्वत प्राचार्य ने बच्चों को विज्ञान और वैज्ञानिक के विभिन्न पहलुओं को बताया ।

इस अवसर पर ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता जिसका शीर्षक “जीवन में विज्ञान” किया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में जिसमे कु. संध्या साहू प्रथम कु तनु द्वितीय, कु नंदिनी साहू तृतीय का आयोजन स्थान प्राप्त किए तथा भाषण प्रतियोगिता में कु नंदिनी साहू प्रथम, अंश अहिरवार द्वितीय, कुतारणी साहू तृतीय स्थान प्राप्त किए प्रतिभागियों को नगद राशि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शाला की शिक्षिका महिमा सिंग ने मंच संचालन किया तथा शाला के शिक्षक चुनेश्वर ठाकुर का विशेष योगदान रहा ।
