*“स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट द्वारा मेगा हेल्थ कैम्प सम्पन्न*
*कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी जी का जन्मदिन कैट के प्रदेश कार्यालय में केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया*



देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री कांति पटेल, युवा प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह एवं युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि ने संयुक्त रूप से बताया कि युवा कैट का मेगा हेल्थ कैम्प 24 सितंबर 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक CAIT कार्यालय, हीरा आर्केड, पंडरी के सामने, रायपुर में आयोजित किया गया। कैम्प में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। एवं सिटी ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय में स्वस्थ व्यापारी – स्वस्थ व्यापार के तहत विशाल स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ। युवा कैट एवं मेडिश्योर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के प्रतिष्ठित मेडिश्योर हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों ने जिसमें डॉ. विकास गोयल MD मेडिसिन, DM हेमेटोलॉजी, हिमेटोलॉजी एण्ड ब्लड कैंसर विशेषज्ञ, डॉ. मीनल गोयल MD (पीडियाट्रिक्स) नवजात एवं शिशु विशेषज्ञ, डॉ. मूनमून अग्रवाल MBBS, MS (ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी) FRM (इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट) स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल गोयल MD FNB फेलोशिप इन पेन मेडिसिन पेन मेडिसिन विभाग, डॉ. विकास लखमामनिया MBBS, MS (ऑर्थो) FIJR हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. मानसीज मीरे MBBS MD (जनरल मेडिसिन) CDM (डायबेटोलॉजी) डॉ. सौमित्र मानवतकर MBBS, MS, FNB, MAS लैप्रोस्कोपिक सर्जन, आदि ने अपनी निःशुल्क सेवाएं दी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री कांती पटेल जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह जी ने कहा कि, “एक स्वस्थ व्यापारी ही स्वस्थ परिवार और मजबूत व्यापार की नींव रख सकता है। व्यापार की निरंतर प्रगति के साथ स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी उतना ही आवश्यक है।” उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था।, जिसमें प्रदेश की विभिन्न व्यापारी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा सभी व्यापारियों एवं उनके परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। इसी कड़ी में आज कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी जी का जन्मदिन कैट के प्रदेश कार्यालय में केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट के पदाधिकारी एवं कैट इकाइयां अभनपुर, कुरूद, धमतरी, कांकेर, तिल्दा, भाटापारा, बिलासपुर, नैला जांजगीर, चांपा, रायगढ़, एम.सी.बी. मुंगेली दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव के पदाधिकारी तथा रायपुर के स्थानीय व्यापारी संघ गुरुनानक चौक व्यापारी संघ, शंकर नगर व्यापारी संघ, रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन, महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी संघ, गोल बाजार व्यापारी संघ, जीवन बीमा मार्ग, व्यापारी संघ, आईएसबीटी व्यापारी संघ, रवि भवन व्यापारी संघ, नयापारा व्यापारी संघ, रायपुर इलेक्ट्रिकल्स मर्चेन्ट एसोसिएशन, थोक स्टेशनरी व्यापारी संघ, रायपुर सायकल मर्चेन्ट एसोसिएशन, रायपुर बारदाना संघ, रायपुर सराफा एसोसिएशन, डुमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ, महादेव घाट रोड व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिक एसोसिएशन, श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता संघ, तेलीबांध व्यापारी संघ, प्लास्टिक निर्माता एवं विक्रेता संघ, मिल मशीनरी मर्चेन्ट एसोसिएशन गुरु घासीदास प्लाजा व्यापारी संघ, करसन चैम्बर व्यापारी संघ, रायपुर थोक दवा विक्रेता संघ, छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एण्ड कैफे एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ डोर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ होटल एसोसिएशन, एफएमसीजी एसोसिएशन, रायपुर ऑप्टिकल वेलफेयर एसोसिएशन, आलू प्याज आढ़तिया संघ, प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन, कम्प्यूटर मीडिया एसोसिएशन, मिलेनियम प्लाजा व्यापारी संघ, अनाज व्यापारी संघ, गुढ़ियारी व्यापारी संघ, सी.सी.टी.वी. कैमरा संघ, शहीद स्मारक व्यापारी संघ, रायपुर मर्चेन्ट एसोसिएशन, मार्बल एण्ड टाईल्स, एसोसिएशन, बीरगांव व्यापारी संघ, चायपत्ती व्यापारी संघ सहित व्यापारीगण उपस्थित रहे।
