Raipur. भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर और ग्रामीण जिले के द्वारा SIR को लेकर रायपुर महापौर मीनल चौबे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया ।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बताया कांग्रेस और विपक्ष के द्वारा झूठ और भ्रम फैलाया जा रहा है। चुनाव नहीं जीत पा रहे है तो आप चुनाव आयोग और “SIR” पर आरोप लगा रहे है। जिस हिसाब से कांग्रेस और विपक्ष आरोप लगा रहा उस हिसाब पंजाब ,कर्नाटक ,तमिल नाडु ,केरल,झारखंड इत्यादि भी भाजपा को जितना था वहाँ सरकार कैसे बन गई।
हर दिन सुबह उठ के कांग्रेस के उनके आकाओं द्वारा नया नया टास्क दिया जाता है। इनके कोई भी मंसूबे और झूठ जनता के बीच टिक नहीं पा रहा है। देश का माहौल बस बिगाड़ने का काम कर रहे ।
चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस नोट से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया । कांग्रेस व विपक्ष सिर्फ और सिर्फ झूठ, सनसनी और भ्रम फैलानेका काम रहा है। कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो गया।उन्होंने बताया कि
२६ सितंबर को तीनो चुनाव आयुक्तो ने सर्वसम्मति से एसआईआर (SIR) समेत सभी फैसले लिए हैं । कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखा पत्र किसी नीतिगत विषय या एसआईआर से संबंधित नहीं थी । दी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट कल्पना आधार पर गढी गई साबित हुई।फॉर्म -6 को माननीय सवोच्च न्यायालय पहले ही वैध ठहरा चुका है। विपक्ष सभी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश कर रहा है । कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठा कर उनकी प्रतिष्ठा को नुक़सान पहुँचाने का प्रयास रही है। श्रीमती चौबे के कहा कि जब भी विपक्ष जनता की अदालत में पराजित होता है, वह अपनी खीझ और हताशा निकालने के लिए संवैधानिक
संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाते हैं ।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान हार होने पर ईवीएम पर दोष मढ़ दिया और इतना ही नहीं चौकीदारी चोर है वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट में माफ़ी माँगी ।
2019 में बालाकोट एयर स्टराइक पर सवाल खड़े किए पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के
बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने और वायुसेना के दावों पर सवाल उठाए । बार बार असफल होने पर भी कांग्रेस और विपक्ष के नेता अपना स्वयं का आकलन करने की बजाय कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाते रहे हैं । इसीलिए राहुल गांधी को अपने इस कृत्य के लिए पर देश से और चुनाव आयोग से माफ़ी माँगनी चाहिए ।
आज की प्रेस वार्ता में ग्मुख्य रूप से रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री श्याम नारंग ,जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ,जिला मीडिया प्रभारी रोहित द्विवेदी ,सह प्रभारी राजकुमार राठी ,ग्रामीण मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे ।



