Skip to content
September 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस*

Purushottam Manhare September 30, 2026

*वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले CAIT एवं अन्य व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल, व्यापारियों पर अतिरिक्त MDR को लेकर रखी चिंताएँ*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि ₹2,000 से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर देशभर के व्यापारिक संगठनों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बीच आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के साथ व्यापारिक नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चैक सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में देश के विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से मुलाकात कर प्रस्तावित MDR के संभावित प्रभावों से अवगत कराया। बैठक में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. सी. भरतिया, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स फेडरेशन (AICPDF) के अध्यक्ष श्री धैर्यशील पाटिल, ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) के चेयरमैन श्री कैलाश लाखयानी तथा ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष श्री पंकज अरोड़ा सहित विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले अनेक प्रमुख व्यापारिक नेता शामिल थे।

बैठक के बाद ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स फेडरेशन (AICPDF) और ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने 2 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित “नो यूपीआई डे” के आह्वान को वापस लेने का निर्णय किया है। CAIT ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार और व्यापारिक संगठनों के बीच संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना सकारात्मक संकेत है।

CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि व्यापार जगत डिजिटल भुगतान और न्च्प् की सफलता का पूर्ण समर्थन करता है। UPI ने देश में डिजिटल भुगतान को नई गति दी है और व्यापारियों
तथा ग्राहकों दोनों के लिए भुगतान को सरल एवं सुविधाजनक बनाया है। ऐसे में व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार न पड़े, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।

श्री अमर पारवानी ने कहा कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए भुगतान की लागत सीधे उनके व्यवसाय की लाभप्रदता से जुड़ी होती है। इसलिए किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने से पहले व्यापारिक संगठनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श और उसके व्यावहारिक प्रभावों का आकलन आवश्यक है।

CAIT के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं वित्त मंत्रालय द्वारा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनने तथा सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखने के आश्वासन का स्वागत किया है।

CAIT का मानना है कि डिजिटल इंडिया और न्च्प् की सफलता व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से ही और मजबूत होगी। सरकार एवं व्यापारिक संगठनों के बीच निरंतर संवाद से ऐसा संतुलित एवं व्यावहारिक समाधान निकलेगा, जिससे डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और देश के करोड़ों व्यापारियों एवं डैडम् उद्यमियों के हित भी सुरक्षित रहेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!
Next लुतरा शरीफ में शाही संदल-चादर और अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर का आयोजन

Related Stories

शिक्षक अजय साहू ने बच्चों में बांटे स्कूल बैग – ‘प्रयास’ बना मिसाल*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शिक्षक अजय साहू ने बच्चों में बांटे स्कूल बैग – ‘प्रयास’ बना मिसाल*

September 30, 2026
लुतरा शरीफ में शाही संदल-चादर और अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर का आयोजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

लुतरा शरीफ में शाही संदल-चादर और अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर का आयोजन

September 30, 2026
अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!

September 29, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक अजय साहू ने बच्चों में बांटे स्कूल बैग – ‘प्रयास’ बना मिसाल*
  • लुतरा शरीफ में शाही संदल-चादर और अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर का आयोजन
  • व्यापारियों की चिंताओं पर सरकार का सकारात्मक रुख, ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस*
  • अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!
  • सेवा और संवेदना से सशक्त हो रहा समाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका : नवीन अग्रवाल*

You may have missed

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.