*बचेली, दंतेवाड़ा*
एस एच अज़हर दंतेवाड़ा बचेली पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े पिकअप वाहन से 10.680 टन चोरी का लोहा स्क्रैप बरामद किया है। वाहन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



पुलिस के अनुसार 30 सितंबर की सुबह 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि हिलटॉप होटल के पास वाहन क्रमांक CG 18 S 6590 में चोरी का कबाड़ लदा है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर थाना बचेली पुलिस ने BNSS की धारा 35(1)(E) और BNS की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. पीयूष मुखर्जी (35), पुराना मार्केट बचेली
2. रघु मरकाम (22), पुराना मार्केट बचेली
*जब्त सामग्री:* लोहे का रॉड, क्रेशर रोलर, गियर बॉक्स, बेयरिंग, चैनल-एंगल, नट-बोल्ट सहित कुल 10.680 टन स्क्रैप।
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ियों पर निगरानी और कार्रवाई जारी है।
