रायपुर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आज 02/10/2026 को सुबह 07:00 बजे जय स्तंभ चौक से महात्मा गांधी प्रतिमा आजाद चौक तक प्रभात फेरी कार्यक्रम निकाली जायेगी। जिसमें कांग्रेसी सफेद पोशाक पहनकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
*”सत्य अहिंसा का नारा था बापू का हथियार डोल उठी अंग्रेजी हुकूमत बिना गोली तलवार, चढ़ाएं फूलों के हम हार राष्ट्रपिता आभार” राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जन-जन को राष्ट्र के प्रति जगाने के लिए लोगों में ऊर्जा भरने के लिए लगातार प्रभात फेरी कार्यक्रम करते रहते थे जिससे देश में एकजुटता और अखंडता आई और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़कर आजादी प्राप्त किए हैं आज पुनः हम उनके मार्गदर्शन पर चलते हुए प्रभात फेरी का कार्यक्रम उनके जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में जय स्तंभ चौक से गांधी प्रतिमा आजाद चौक तक प्रभात फेरी निकाली जायेगी।
जिसमें प्रदेश सहित रायपुर शहर में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,पार्षद, पूर्व पार्षद, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष,समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी,वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सदस्यगण ,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग,अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष,बुथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सम्मानीयजन एवं समस्त कांग्रेसजनों से आग्रह है कि *कल सुबह 07:00 बजे जय स्तंभ चौक के पास सफेद पोशाक (गणवेश) में उपस्थित होंगे।



