*एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल*
साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। किरंदुल निवासी रफीक खान, जो एनएमडीसी में कॉन्ट्रैक्ट लेबर में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, का मोबाइल हैक कर लिया गया है।



हैकर ने उनके मोबाइल के सभी कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भेजकर रुपयों की मांग की है। मैसेज में कहा जा रहा है कि “मैं अस्पताल में हूं, यह बारकोड भेज रहा हूं, इसमें पैसे डाल दो, शाम तक वापस कर दूंगा।”
रफीक खान ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। यह मैसेज फर्जी है।
*जनहित में अपील:* यदि रफीक खान के नाम से आपके पास ऐसा कोई मैसेज या QR कोड आए तो पैसे न भेजें और न ही जवाब दें। किसी भी संदिग्ध मैसेज पर सतर्क रहें।
