Skip to content
October 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जीएसटी सुधारों एवं व्यापारियों के हित में सकारात्मक पहल के लिए कैट छत्तीसगढ़ ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति जताया आभार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जीएसटी सुधारों एवं व्यापारियों के हित में सकारात्मक पहल के लिए कैट छत्तीसगढ़ ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति जताया आभार

Purushottam Manhare October 10, 2026

 

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री माननीय श्री ओ.पी. चौधरी जी से सौजन्य भेंट कर जीएसटी व्यवस्था में सुधार एवं व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की ओर से श्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जीएसटी की राष्ट्रीय लॉ कमेटी में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कैट प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण समिति में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलना प्रदेश के व्यापारिक जगत के लिए महत्वपूर्ण है। इससे प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं, व्यावहारिक कठिनाइयों एवं अपेक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलेगा। साथ ही, जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी एवं व्यापार-अनुकूल बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि देश में जीएसटी व्यवस्था को सरल एवं व्यापार-अनुकूल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास व्यापार जगत के लिए महत्वपूर्ण हैं। व्यापारियों को समय पर रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जीएसटी पंजीयन प्रक्रिया का सरलीकरण तथा कर संबंधी मामलों में अनावश्यक परेशानियों से राहत जैसे विषय व्यापारियों के सुगम कारोबार के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

कैट छत्तीसगढ़ ने कहा कि व्यापारियों को सरल, पारदर्शी एवं व्यावहारिक कर व्यवस्था उपलब्ध कराना देश की आर्थिक प्रगति को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को प्रक्रियागत जटिलताओं से राहत मिलने से व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और कारोबार के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी से आग्रह किया कि प्रदेश के व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं के निराकरण, विभागीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा व्यापारियों एवं कर प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएं, ताकि प्रदेश के व्यापारियों को व्यावहारिक स्तर पर राहत मिल सके।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी जी ने कहा कि कैट सदैव व्यापारियों की समस्याओं को शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाने तथा व्यापार जगत और सरकार के बीच सकारात्मक सेतु के रूप में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को बेहतर व्यावसायिक वातावरण मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी।

कैट छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों की ओर से वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि राष्ट्रीय लॉ कमेटी में छत्तीसगढ़ की भागीदारी से प्रदेश के व्यापारिक हितों को प्रभावी प्रतिनिधित्व मिलेगा। संगठन ने यह भी कहा कि व्यापार को सरल, सुगम एवं सशक्त बनाने के लिए कैट शासन को निरंतर रचनात्मक सुझाव एवं सहयोग देता रहेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी, श्री परमानंद जैन, श्री अवनीत सिंह भाटिया, श्री भारत जैन, श्री कैलाश खेमानी, श्री शंकर बजाज, श्री नीलेश मुंधड़ा, श्री बलराम आहूजा, श्री जयराम कुकरेजा, श्री चंद्रकुमार डोडवानी, श्री कांति पटेल, श्री रतन सिंह, श्री विशाल वरयानी, श्री सर्वेश दौलतानी, श्री जयेश पटेल, श्री नितिन पटेल एवं श्री राहुल पटेल।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा*
Next Guncel Giris ile Kraken Casino’da Sansinizi Artirin

Related Stories

दंतेवाड़ा में भव्य रूप से निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में भव्य रूप से निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*

October 11, 2026
सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा*

October 10, 2026
YUVA CAIT ने शुरू की नई पहल ‘Coffee with YUVA CAIT’*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

YUVA CAIT ने शुरू की नई पहल ‘Coffee with YUVA CAIT’*

October 9, 2026

Recent Posts

  • दंतेवाड़ा में भव्य रूप से निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*
  • 400582351791700210
  • Exclusive High Roller Suite Secrets Unveiled
  • Automaty zdarma bez vkladu nejlepší tipy
  • Gratis spins ontgrendelen Librabets kracht

You may have missed

दंतेवाड़ा में भव्य रूप से निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में भव्य रूप से निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*

October 11, 2026
400582351791700210
  • Uncategorized

400582351791700210

October 11, 2026
Exclusive High Roller Suite Secrets Unveiled
  • Uncategorized

Exclusive High Roller Suite Secrets Unveiled

October 11, 2026
Automaty zdarma bez vkladu nejlepší tipy
  • Uncategorized

Automaty zdarma bez vkladu nejlepší tipy

October 11, 2026

Recent Posts

  • दंतेवाड़ा में भव्य रूप से निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*
  • 400582351791700210
  • Exclusive High Roller Suite Secrets Unveiled
  • Automaty zdarma bez vkladu nejlepší tipy
  • Gratis spins ontgrendelen Librabets kracht
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.