Skip to content
October 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • दंतेवाड़ा में भव्य रूप से निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में भव्य रूप से निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*

Purushottam Manhare October 11, 2026

 

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा के अवसर पर जिले में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर, मेंढका डोबरा से प्रारंभ हुई सेवा ज्योति यात्रा मसाल प्रज्ज्वलित कर स्टेट बैंक चौक तक निकाली गई।यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा, किसान, श्रमिक एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप,भाजपा जिला संगठन प्रभारी शिवनारायण पांडे,विधायक चैतराम अटामी,जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम,भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता,राजू जायसवाल, रूबी शैलेन्द्र सिंह, सुभद्रा नेगी,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, सुकालू मुडामी,सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान, मुन्ना मरकाम व भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि मां दंतेश्वरी की पावन धरा से सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के दौरान विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने कठिन संघर्षों के बीच राष्ट्रसेवा को अपना जीवन समर्पित किया। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सेवा, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही पूरा होगा। मां दंतेश्वरी की पावन भूमि से प्रधानमंत्री श्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा ही संगठन’ की भावना के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। बस्तर सहित दंतेवाड़ा के युवा, किसान, श्रमिक और नागरिक इस संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम के दौरान दंतेवाड़ा में इसी स्थल पर ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ के निर्माण की घोषणा भी हुई है। सेवा चौक का उद्देश्य सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को स्थायी रूप से जनमानस से जोड़ना है।सेवा ज्योति यात्रा के दौरान सेवा ज्योति रथ को मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर, मेंढका डोबरा से रवाना किया गया। मशाल प्रज्ज्वलित कर शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेट बैंक चौक पहुंची। यात्रा में उत्साह के साथ शामिल नागरिकों ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि, युवा तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous 400582351791700210

Related Stories

जीएसटी सुधारों एवं व्यापारियों के हित में सकारात्मक पहल के लिए कैट छत्तीसगढ़ ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति जताया आभार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जीएसटी सुधारों एवं व्यापारियों के हित में सकारात्मक पहल के लिए कैट छत्तीसगढ़ ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति जताया आभार

October 10, 2026
सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा*

October 10, 2026
YUVA CAIT ने शुरू की नई पहल ‘Coffee with YUVA CAIT’*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

YUVA CAIT ने शुरू की नई पहल ‘Coffee with YUVA CAIT’*

October 9, 2026

Recent Posts

  • दंतेवाड़ा में भव्य रूप से निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*
  • 400582351791700210
  • Exclusive High Roller Suite Secrets Unveiled
  • Automaty zdarma bez vkladu nejlepší tipy
  • Gratis spins ontgrendelen Librabets kracht

You may have missed

दंतेवाड़ा में भव्य रूप से निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में भव्य रूप से निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*

October 11, 2026
400582351791700210
  • Uncategorized

400582351791700210

October 11, 2026
Exclusive High Roller Suite Secrets Unveiled
  • Uncategorized

Exclusive High Roller Suite Secrets Unveiled

October 11, 2026
Automaty zdarma bez vkladu nejlepší tipy
  • Uncategorized

Automaty zdarma bez vkladu nejlepší tipy

October 11, 2026

Recent Posts

  • दंतेवाड़ा में भव्य रूप से निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान*
  • 400582351791700210
  • Exclusive High Roller Suite Secrets Unveiled
  • Automaty zdarma bez vkladu nejlepší tipy
  • Gratis spins ontgrendelen Librabets kracht
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.