किरंदुल. 5 फरवरी को एनएमडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुमीत देब के किरंदुल आगमन पर मेटल माइन वर्कर्स यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए के सिंह के नेतृत्व में परियोजना के कर्मचारियों एवं नगर परिवार के हित में 30 बिंदुओं का मांगपत्र श्रम संघ द्वारा सौंपा गया था, जिसमें से नवजात शिशु गहन चिकित्सा की अत्यावश्यक सेवा का शुभारंभ परियोजना चिकित्सालय किरंदुल में 27 फरवरी को किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रेस्टोरेंट एवं स्थानीय सड़कों की मरम्मत आदि मांगों को त्वरित रूप से स्वीकृति प्रदान करते हुए अतिशीघ्र पूर्ण करने पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन शाखा किरंदुल द्वारा सीएमडी सुमित देब को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए के सिंह ने एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों एवं नगर परिवार के हित में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन द्वारा सदैव ही अपनी मांगों को मुखर होकर रखा जाएगा तथा यूनियन की इन प्रमुख मांगों की तरह ही अन्य मांगों पर भी त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा हमारी श्रम संघ रखती है।








