Skip to content
October 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*

Purushottam Manhare October 27, 2026

 

*महिला उद्यमिता, युवा व्यापारियों के मार्गदर्शन, GST सरलीकरण एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर हुआ सार्थक मंथनय छत्तीसगढ़ चैप्टर के कार्यों की सराहना*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल जी अपने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में प्रदेश के व्यापारिक परिदृश्य, व्यापारियों की समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा व्यापार जगत को अधिक सशक्त, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने CAIT छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक सक्रियता एवं व्यापारी हितों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ इकाई को देश के सर्वश्रेष्ठ चैप्टरों में से एक बताया। उन्होंने संगठन की सक्रिय भूमिका को आगे भी बनाए रखने तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित मंचों पर उठाने के महत्व पर बल दिया।

श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारियों को अनुकूल व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और व्यापार को नई तकनीक एवं आधुनिक व्यवस्थाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने और युवाओं को व्यापार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उचित मार्गदर्शन देने से आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने CAIT छत्तीसगढ़ की सक्रियता की सराहना करते हुए संगठन से एकजुट होकर व्यापारिक समुदाय की आवाज को और मजबूती देने का आह्वान किया।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी जी ने कहा कि CAIT का मूल उद्देश्य व्यापारियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनकी समस्याओं को संगठित रूप से उठाना और व्यापार के विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ळैज् सरलीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और

अनावश्यक प्रक्रियाओं को कम करना व्यापारियों की प्रमुख अपेक्षाओं में शामिल है। महिला उद्यमियों को व्यावसायिक अवसरों से जोड़ना, युवाओं को आधुनिक व्यापारिक तौर-तरीकों से परिचित कराना और छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को डिजिटल अर्थव्यवस्था के साथ आगे बढ़ाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और प्रभावी संवाद के माध्यम से व्यापारियों के हितों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है।

CAIT के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन जी ने कहा कि CAIT छत्तीसगढ़ प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश इकाई का उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट करना, उनके हितों की रक्षा करना तथा शासन-प्रशासन के साथ सार्थक संवाद स्थापित कर व्यापार के अनुकूल वातावरण तैयार करने में सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ इकाई के लिए प्रेरणादायक है। संगठन आगे भी महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, युवाओं को व्यापार से जोड़ने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और व्यापारियों को सरकारी योजनाओं एवं नई व्यावसायिक संभावनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।

बैठक का संचालन CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह भाटिया ने किया। उन्होंने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न व्यापारिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा को आगे बढ़ाया।

बैठक में महिला उद्यमियों को आर्थिक एवं व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें नए व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही युवाओं को उचित मार्गदर्शन देकर व्यापार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, पारंपरिक व्यापार को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा नई पीढ़ी को व्यवसाय के प्रति प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि महिला उद्यमियों और युवा व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है। इसके लिए व्यापारिक नेटवर्क, कौशल विकास, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बाजार तक बेहतर पहुंच को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है।

बैठक में GST व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी एवं व्यापारियों के अनुकूल बनाने, अनुपालन संबंधी प्रक्रियाओं को सहज करने तथा Ease of Doing Business को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्थाओं की आवश्यकता पर बल दिया गया, जिनसे व्यापार करना अधिक सुविधाजनक हो और व्यापारी अपना समय एवं संसाधन व्यवसाय के विस्तार में लगा सकें।

बैठक में आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई। स्थानीय उत्पादों, स्वदेशी वस्तुओं, लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा भारतीय व्यापारिक प्रतिष्ठानों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ डिजिटल व्यापार, नवाचार और आधुनिक व्यावसायिक प्रणालियों को अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

बैठक में यह संदेश प्रमुखता से उभरा कि सशक्त स्थानीय व्यापार, रोजगार के नए अवसरों और भारतीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

CAIT छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई लगातार व्यापारियों की समस्याओं को समझने, संबंधित विभागों के समक्ष उनके विषयों को रखने, सरकारी योजनाओं की जानकारी व्यापारियों तक पहुंचाने तथा व्यापारिक समुदाय और शासन-प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

संगठन का उद्देश्य केवल व्यापारियों की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि उन्हें विकास के नए अवसरों से जोड़ना, व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाने में सहयोग करना और प्रदेश के व्यापार जगत को संगठित एवं सशक्त बनाना भी है।

बैठक में इस प्रतिबद्धता को दोहराया गया कि ब्।प्ज् छत्तीसगढ़ भविष्य में भी व्यापारी हितों की रक्षा, ळैज् सरलीकरण, व्यापार सुगमता, महिला एवं युवा उद्यमिता, स्वदेशी व्यापार और डिजिटल व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा।

उपरोक्त कार्यक्रम में कैट, युवा कैट, महिला कैट एवं ट्रांसर्पोट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- श्री अमर पारवानी, श्री जितेन्द्र दोषी, श्री विक्रम सिंहदेव, श्री परमानन्द जैन, श्री जीवत बजाज, श्री अवनीत सिह, श्री विजय पटेल, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री शंकर बजाज, श्री दीपक विधानी, श्री बलराम आहूजा, श्री नागेन्द्र तिवारी, श्री लोकेष साहु, श्री अमर चंदनानी, श्रीमती मधु अरोरा, श्रीमती पिंकी अग्रवाल, श्रीमती प्ररेणा भट्ट, श्रीमती नीलम दिवाकृति, श्रीमती मीनल चैहान, श्री कान्ति पटेल, श्री रतनदीप सिंह, श्री भरत भूषण गुप्ता, श्री नवीन शर्मा, श्री जयदेव शर्मा, श्री हिमांषु वर्मा, श्री अमित गुप्ता, श्री गिरिष पटेल, श्री मितेष पटेल, श्री प्रकाष माखीजा, श्री विषाल वरयानी, श्री मनीष जिन्दल, श्री गुरूमीत सिंह एवं श्री हर्ष अग्रवाल ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*

Related Stories

पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*

October 26, 2026
भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस*

October 26, 2026
छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा
  • Uncategorized

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा

October 24, 2026

Recent Posts

  • रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
  • पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*
  • भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस*
  • छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा
  • कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल

You may have missed

रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*

October 27, 2026
पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*

October 26, 2026
भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस*

October 26, 2026
छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा
  • Uncategorized

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा

October 24, 2026

Recent Posts

  • रायपुर पहुंचे CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
  • पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*
  • भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस*
  • छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा
  • कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.