एस एच अज़हर दंतेवाडा किरंदुल एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरन्दुल कॉम्प्लेक्स द्वारा दिनांक 26/10/2026 से 01/11/2026 तक ‘सत्यनिष्ठा से समृदि्ध’’ विषय के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2026 मनाया जा रहा है।
दिनांक 26/10/2026 को प्रशासनिक भवन के प्रागंण में रवीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक द्वारा एवं अन्य कार्यस्थल पर संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाते हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया ।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान एनएमडीसी/के.औ.सु.बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गृहिणियों तथा स्कूल एवं कालेज के छात्र–छात्राओं के लिए चित्रकला, निबंध, नारा एवं सवाल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी । सतर्कता अधिकारी ने सभी से अनुरोध किया कि वे उनके लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।




