रायपुर। छत्तीसगढ़ मानव कल्याण एवं विकास परिषद की अध्यक्ष , संयुक्त संचालक पी. एस. वाय इंडिया व नीति आयोग भारत सरकार के अंतर्गत एचसीडीएस की मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ व खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा चयनित संयुक्त राष्ट्र संघ न्यूयार्क हेतु अंतरराष्ट्रीय वालेंटियर शुभ्रा शुक्ला ने आज रायपुर डिवीज़न के डी.आर.एम. श्री श्यामसुन्दर गुप्ता से पुनः भेंट कर रायपुर-भाटापारा रेलवे सेक्शन पर मांढर-सिलयारी के मध्य निर्माणाधीन समपार रेलवे अंडर ब्रीज के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
ज्ञात हो कि उक्त अंडर ब्रीज हेतु सुश्री शुभ्रा शुक्ला ने क्षेत्रीय डी.आर.एम समेत बिलासपुर जोन के प्रबंधक श्री आलोक कुमार से भी भेंट की थी।प्रबन्धक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने जल्द ही अंडर ब्रीज निर्माण हेतु आश्वासन दिया था।आज पुनः रेल प्रबंधन से मिलकर सुश्री शुभ्रा ने क्षेत्रीय प्रबंधन सहित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
*जल्द बनेगा फुट ओवर ब्रीज व सभी यात्री सुविधाओं में होगा विस्तार-*
मांढर एवम सिलयारी क्षेत्र औद्योगिक क्ष्रेत्र रायपुर से जुड़ा हुआ है।जिससे रेलवे के माध्यम से यात्रियों का आना-जाना निरन्तर बना रहता है।इस हेतु सुश्री शुभ्रा ने रायपुर डी.आर.एम से यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का आग्रह किया है।जिसमें फुट ओवर ब्रीज व पेय जल सुविधा मुख्य है।






![]()


*प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से होगी जल्द बैठक-*
राजधानी क्षेत्र से जुड़े होने के कारण मांढर,सिलयारी,बैकुंठ के चारों ओर से बड़े उद्योगों का बोलबाला है जिससे प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है।इस हेतु सुश्री शुभ्रा ने हाल ही में पत्राचार कर प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड से मांढर एवम आस पास के गांवों में प्रदूषण नियंत्रण हेतु किये जाने वाले प्रयासों की जानकारी मांगी है,जिससे जल्द ही उसपर आवश्यक और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।मांढर व आसपास के ग्रामीणों ने सुश्री शुभ्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
