Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कैट छत्तीसगढ़ ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा*
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कैट छत्तीसगढ़ ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा*

Purushottam Manhare October 29, 2026

 

*अमर पारवानी के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने उठाए प्रमुख मुद्दे, निगम आयुक्त ने गंभीरता से सुनकर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने आज श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा से मुलाकात कर शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में व्यापारियों को हो रही समस्याओं एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना तथा आपसी समन्वय एवं संवाद के माध्यम से उनके व्यावहारिक समाधान का मार्ग प्रशस्त करना रहा। बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया।

प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दे उठाए गए:-

1. रविभवन व्यापारी संघ की समस्याएं:- रविभवन व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने जयस्तंभ चौक के समीप स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के शुल्क में दोगुने से अधिक की वृद्धि से व्यापारियों एवं ग्राहकों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। साथ ही पार्किंग परिसर में सीसीटीवी कैमरों एवं लिफ्ट की खराबी के कारण उत्पन्न असुविधाओं की ओर भी आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराया गया।

2. महात्मा गांधी व्यापारी विकास संघ (एमजी रोड) की समस्या:- एमजी रोड के व्यापारियों ने खुली दुकानों के सामने चैपाटी संचालित होने तथा बेतरतीब पार्किंग के कारण व्यापारिक गतिविधियों में आ रही बाधाओं से अवगत कराया। उन्होंने व्यापारिक क्षेत्र में व्यवस्थित यातायात, पार्किंग एवं दुकानों तक ग्राहकों की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

3. इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) भाठागांव व्यापारी संघ का मुद्दा:- ISBT भाठागांव में विस्थापन के दौरान आवंटित दुकानों के व्यापारियों ने निगम के अधिकारियों द्वारा बार-बार परेशान किए जाने संबंधी अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने व्यापारियों को अनावश्यक असुविधा से राहत दिलाने तथा नियमानुसार सहयोगात्मक एवं स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

4. लालपुर व्यापारी संघ की समस्याएं:- लालपुर व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में जलभराव, गंदगी तथा सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े गंभीर विषयों को उठाया। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था में सुधार, नियमित साफ-सफाई तथा सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

व्यापारियों की समस्याओं पर निगम आयुक्त का सकारात्मक रुख:-

नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में नगर निगम की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

कैट की पहल-संवाद, समन्वय और समाधान:-

इस अवसर पर कैट के प्रतिनिधियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना कैट की प्राथमिकता है। शहर का व्यापारिक वातावरण सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापारिक संगठनों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

कैट छत्तीसगढ़ व्यापारियों की आवाज को जिम्मेदारी के साथ प्रशासन तक पहुंचाने तथा जनहित एवं व्यापारिक हितों के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संगठन का मानना है कि सकारात्मक संवाद, पारस्परिक सहयोग और समयबद्ध कार्रवाई से न केवल व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संभव है, बल्कि शहर की व्यवस्थाओं को भी अधिक बेहतर बनाया जा सकता है।

कैट ने नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं सहयोगात्मक रुख अपनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा आशा जताई कि उठाए गए विषयों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी।

नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा जी से मुलाकात में कैट एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, अवनीत सिंह, भरत जैन, जय नानवानी, कैलाष खेमानी, संजय जादवानी, मोहम्मद सोहेल सेठी, हिमांषु वर्मा, विक्रम केवलानी, आनन्द क्षत्री, ठाकुर दास लुल्ला, नदीम एवं विकास सिपानी।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भजायुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग का छत्तीसगढ़ आगमन कल 30 को

Related Stories

भजायुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग का छत्तीसगढ़ आगमन कल 30 को
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भजायुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग का छत्तीसगढ़ आगमन कल 30 को

October 29, 2026
YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • व्यापार

किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

October 28, 2026

Recent Posts

  • कैट छत्तीसगढ़ ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा*
  • भजायुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग का छत्तीसगढ़ आगमन कल 30 को
  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च

You may have missed

कैट छत्तीसगढ़ ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा*
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कैट छत्तीसगढ़ ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा*

October 29, 2026
भजायुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग का छत्तीसगढ़ आगमन कल 30 को
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भजायुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग का छत्तीसगढ़ आगमन कल 30 को

October 29, 2026
YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026
पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • Uncategorized

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*

October 28, 2026

Recent Posts

  • कैट छत्तीसगढ़ ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा*
  • भजायुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग का छत्तीसगढ़ आगमन कल 30 को
  • YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, समर्थन मूल्य व पूर्व बकाया राशि भुगतान को लेकर “आप” सौंपेंगी ज्ञापन*
  • किसना ने रायपुर में अपना एक्सक्लूसिव शोरूम किया लॉन्च
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.