Skip to content
November 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा*
  • Uncategorized

अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा*

Purushottam Manhare November 3, 2026

 

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू*

 

रायपुर, 03 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के जनजातीय, ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में संवाद करने में सक्षम बनाने तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश के महाविद्यालयों में आज से विशेष अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को 90 दिनों में 90 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को अंग्रेजी में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने के साथ ही उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन उच्च शिक्षा संचालनालय एवं रूसा के आर.क्यू.आई.ए. सी.सी. के माध्यम से किया जा रहा है। महाविद्यालयों में प्रत्येक कार्यदिवस प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अंग्रेजी में बातचीत करने, अपने विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त करने, साक्षात्कार में आत्मविश्वास के साथ उत्तर देने तथा दैनिक जीवन में अंग्रेजी भाषा के व्यावहारिक उपयोग का अभ्यास कराया जाएगा।

*ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा*

उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय और ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें बेहतर अवसर, उचित मार्गदर्शन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए आत्मविश्वास प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा में संवाद करने की झिझक कई बार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के आगे बढ़ने में बाधा बनती है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों का संकोच दूर होगा और वे अपनी योग्यता एवं विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकेंगे।
मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक जीवन की चुनौतियों और रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार करना है। यह पहल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

*ग्रामीण और जनजातीय अंचलों की छात्राओं को मिलेगा विशेष लाभ*

इस कार्यक्रम से विशेष रूप से ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों की छात्राओं को लाभ मिलेगा। अंग्रेजी में संवाद करने की क्षमता विकसित होने से वे उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, शासकीय एवं निजी क्षेत्र की नौकरियों के साक्षात्कार तथा अन्य अवसरों पर अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकेंगी। इससे विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर खुलेंगे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप शुरू किया गया यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान के साथ उनके व्यावहारिक एवं संचार कौशल को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए राज्य स्तरीय एवं संभाग स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पहले ही पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश पात्र महाविद्यालयों में प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है।

इस पहल से प्रदेश के विद्यार्थियों को भाषा संबंधी संकोच दूर करने, अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास के साथ उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर की ढोकरा कला,जनमानस देख हुए अभिभूत
Next गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख रुपये, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने वितरित किए सहायता राशि के चेक*

Related Stories

महादेव सट्टा एप के खिलाफ 72 एफआरआई भूपेश सरकार ने किया था – दीपक बैज
  • Uncategorized

महादेव सट्टा एप के खिलाफ 72 एफआरआई भूपेश सरकार ने किया था – दीपक बैज

November 3, 2026
सरकार, पटवारियों की हड़ताल समाप्त नहीं होने देना चाह रही – कांग्रेस*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

सरकार, पटवारियों की हड़ताल समाप्त नहीं होने देना चाह रही – कांग्रेस*

November 3, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण*

November 3, 2026

Recent Posts

  • राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा*
  • गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख रुपये, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने वितरित किए सहायता राशि के चेक*
  • अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा*
  • छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर की ढोकरा कला,जनमानस देख हुए अभिभूत
  • भाजपा सरकार महंगाई डायन के नियंत्रण में आम आदमी परेशान खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे – कांग्रेस*

You may have missed

राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा*
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा*

November 3, 2026
गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख रुपये, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने वितरित किए सहायता राशि के चेक*
  • छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख रुपये, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने वितरित किए सहायता राशि के चेक*

November 3, 2026
अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा*
  • Uncategorized

अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा*

November 3, 2026
छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर की ढोकरा कला,जनमानस देख हुए अभिभूत
  • Art
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर की ढोकरा कला,जनमानस देख हुए अभिभूत

November 3, 2026

Recent Posts

  • राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा*
  • गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख रुपये, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने वितरित किए सहायता राशि के चेक*
  • अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा*
  • छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर की ढोकरा कला,जनमानस देख हुए अभिभूत
  • भाजपा सरकार महंगाई डायन के नियंत्रण में आम आदमी परेशान खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे – कांग्रेस*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.