Skip to content
November 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख रुपये, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने वितरित किए सहायता राशि के चेक*
  • छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख रुपये, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने वितरित किए सहायता राशि के चेक*

Purushottam Manhare November 3, 2026

 

रायपुर, 03 नवंबर 2026/
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव-2026 निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा की सौगात लेकर आया। राज्य शासन की विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के 54 हजार 84 हितग्राहियों के बैंक खातों में 16 करोड़ 94 लाख 55 हजार 460 रुपये की सहायता राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से अंतरित की गई। इनमें गरियाबंद जिले के 928 हितग्राही भी शामिल हैं, जिनके खातों में 24 लाख 78 हजार 500 रुपये की राशि भेजी गई।

गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर श्रमिक परिवारों को शासन की योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया।

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारों के कल्याण के लिए 14 योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य श्रमिक परिवारों को शिक्षा, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। राज्योत्सव समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना तथा मिनीमाता महतारी जतन योजना के हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। इन योजनाओं से श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा, बेटियों के सशक्तिकरण, मातृत्व सहायता, वृद्धावस्था में आर्थिक सहयोग तथा आकस्मिक परिस्थितियों में सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।

राज्य शासन द्वारा सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित किए जाने से भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ पात्र परिवारों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने में सुविधा हो रही है। विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत निर्माण श्रमिकों के लिए ये योजनाएं आर्थिक जरूरतों को पूरा करने और परिवार के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं l समारोह में सहायता राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा*
Next राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा*

Related Stories

राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा*
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा*

November 3, 2026
छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर की ढोकरा कला,जनमानस देख हुए अभिभूत
  • Art
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर की ढोकरा कला,जनमानस देख हुए अभिभूत

November 3, 2026
भाजपा सरकार महंगाई डायन के नियंत्रण में आम आदमी परेशान खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे – कांग्रेस*
  • छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार महंगाई डायन के नियंत्रण में आम आदमी परेशान खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे – कांग्रेस*

November 3, 2026

Recent Posts

  • राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा*
  • गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख रुपये, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने वितरित किए सहायता राशि के चेक*
  • अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा*
  • छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर की ढोकरा कला,जनमानस देख हुए अभिभूत
  • भाजपा सरकार महंगाई डायन के नियंत्रण में आम आदमी परेशान खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे – कांग्रेस*

You may have missed

राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा*
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा*

November 3, 2026
गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख रुपये, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने वितरित किए सहायता राशि के चेक*
  • छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख रुपये, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने वितरित किए सहायता राशि के चेक*

November 3, 2026
अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा*
  • Uncategorized

अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा*

November 3, 2026
छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर की ढोकरा कला,जनमानस देख हुए अभिभूत
  • Art
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर की ढोकरा कला,जनमानस देख हुए अभिभूत

November 3, 2026

Recent Posts

  • राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा*
  • गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख रुपये, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने वितरित किए सहायता राशि के चेक*
  • अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा*
  • छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर की ढोकरा कला,जनमानस देख हुए अभिभूत
  • भाजपा सरकार महंगाई डायन के नियंत्रण में आम आदमी परेशान खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे – कांग्रेस*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.