रायपुर । स्पेशल ओलम्पिक भारत एशिया पेसेफिक ओलम्पिक, जो दिव्यांग बच्चों का स्पेशल ओलम्पिक का आयोजन समय-समय पर करते है। उनके द्वारा कोरोना महामारी के दौरान वचुअल क्रिकेट का आयोजन किया गया। जो कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुआ जिसमें 5 देशों की टीम ने जीत हासिल की। जिसमें स्पेशल ओलम्पिक भारत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारतीय टीम से स्पेशल ओलम्पिक भारत छत्तीसगढ़ का प्रतिभागी मास्टर अंबर बागे जो पियाली फाउण्डेशन रायपुर का छात्र है जो ऑटिज्म से ग्रसित है। वचुअल क्रिकेट की राष्ट्रीय स्तर टीम में भारत के अंबर बागे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसकी जानकारी एरिया डारेक्टर डॉ. प्रमोद तिवारी तथा पियाली फाउण्डेशन की डारेक्टर डॉ. मीता मुखर्जी ने अंबर बागे को तथा उनके कोच युपेन्द्र कस्तुरे, लेखराम, रवि जैन तथा उनकी माता को बधाई दिये।
