Skip to content
November 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विकास कार्यों को मिली मंजूरी,  चार गांवों में बनेंगे महतारी सदन: गुरु खुशवंत साहेब
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विकास कार्यों को मिली मंजूरी,  चार गांवों में बनेंगे महतारी सदन: गुरु खुशवंत साहेब

Purushottam Manhare November 28, 2026

आरंग/रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास का सिलसिला लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने से लेकर ग्रामीण अंचलों में सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार तक लगातार नए विकास कार्यों को स्वीकृति एवं अनुशंसा मिल रही है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के निरंतर प्रयासों से अब महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल हुई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की महतारी सदन योजना के अंतर्गत आरंग विकासखंड की चार ग्राम पंचायतों में महतारी सदन निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि की अनुशंसा की गई है। ग्राम पंचायत भानसोज, गोढ़ी, चिखली एवं पलौद में महतारी सदन निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु 30-30 लाख रुपये की राशि अनुशंसित की गई है। इस प्रकार चारों ग्राम पंचायतों में कुल 1.20 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। महतारी सदन निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। महिला स्व-सहायता समूहों की बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता गतिविधियां एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के संचालन में सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण महिलाओं को एक साझा मंच मिलेगा और उनकी सामाजिक भागीदारी एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व एवं प्रयासों से आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, शिक्षा, अधोसंरचना और ग्रामीण सुविधाओं से जुड़े कार्यों के साथ अब महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री का स्पष्ट प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।लगातार मिल रही विकास कार्यों की स्वीकृतियां इस बात का प्रमाण हैं कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर योजनाबद्ध तरीके से प्रयास किए जा रहे हैं। चार ग्राम पंचायतों में महतारी सदन निर्माण की अनुशंसा इसी विकास यात्रा की एक और महत्वपूर्ण कड़ी है। इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं एवं ग्रामीणों में उत्साह है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  भरत जैन को क्षेत्रीय रेल्वे परामर्शदात्री समिति (ZRUCC), बिलासपुर का सदस्य मनोनीत होने पर अमर परवानी  ने दी हार्दिक बधाई 

Related Stories

कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  भरत जैन को क्षेत्रीय रेल्वे परामर्शदात्री समिति (ZRUCC), बिलासपुर का सदस्य मनोनीत होने पर अमर परवानी  ने दी हार्दिक बधाई 
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  भरत जैन को क्षेत्रीय रेल्वे परामर्शदात्री समिति (ZRUCC), बिलासपुर का सदस्य मनोनीत होने पर अमर परवानी  ने दी हार्दिक बधाई 

November 28, 2026
स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:

November 27, 2026
जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • छत्तीसगढ़

जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक

November 26, 2026

Recent Posts

  • विकास कार्यों को मिली मंजूरी,  चार गांवों में बनेंगे महतारी सदन: गुरु खुशवंत साहेब
  • कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  भरत जैन को क्षेत्रीय रेल्वे परामर्शदात्री समिति (ZRUCC), बिलासपुर का सदस्य मनोनीत होने पर अमर परवानी  ने दी हार्दिक बधाई 
  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक

You may have missed

विकास कार्यों को मिली मंजूरी,  चार गांवों में बनेंगे महतारी सदन: गुरु खुशवंत साहेब
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विकास कार्यों को मिली मंजूरी,  चार गांवों में बनेंगे महतारी सदन: गुरु खुशवंत साहेब

November 28, 2026
कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  भरत जैन को क्षेत्रीय रेल्वे परामर्शदात्री समिति (ZRUCC), बिलासपुर का सदस्य मनोनीत होने पर अमर परवानी  ने दी हार्दिक बधाई 
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  भरत जैन को क्षेत्रीय रेल्वे परामर्शदात्री समिति (ZRUCC), बिलासपुर का सदस्य मनोनीत होने पर अमर परवानी  ने दी हार्दिक बधाई 

November 28, 2026
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा*

November 28, 2026
स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:

November 27, 2026

Recent Posts

  • विकास कार्यों को मिली मंजूरी,  चार गांवों में बनेंगे महतारी सदन: गुरु खुशवंत साहेब
  • कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  भरत जैन को क्षेत्रीय रेल्वे परामर्शदात्री समिति (ZRUCC), बिलासपुर का सदस्य मनोनीत होने पर अमर परवानी  ने दी हार्दिक बधाई 
  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.