दन्तेवाड़ा ।कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम तुमकपाल अर्जलपारा के जंगल व पहाड़ी में हुये मुठभेड़ में 03 लाख रूपये का 1 ईनामी माओवादी मारा गया
घटना की जानकारी देते हुए
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी अतिक्ति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री आशा रानी के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत कटेकल्याण क्षेत्रान्तर्गत के जंगल व पहाड़ियों में कटेकल्याण एरिया कमेटी के लगभग 10-15 की संख्या में सशस्त्र माओवादियों के जमा होने की सूचना पर डीआरजी का बल नक्सल गश्त, सर्चिंग हेतु रवाना हुई थी कि गश्त, रार्चिंग के दौरान ग्राम तुमकपाल अर्जलपारा के जंगल व पहाड़ी में पूर्व से घात लगायें नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया। पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही से नक्सली जंगल / पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल का सघन सर्च करने पर घटनास्थल से 01 पुरूष माओवादी के शव के पास से 01 नग देशी पिस्टल, 05 कि०ग्रा० वजनी 01 नग आईईडी0, 01 नग नक्सल वर्दी, पिट्टू वायर, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ। मुठभेड़ में मारे गये माओवादी की पहचान प्रतिबंधित माओवादी संगठन दरभा डिवीजन के प्लादून नम्बर 31 के सदस्य लखमा कवासी निवासी कोड़ोपाल थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा के रूप में किया गया ।छ0ग0 शासन के द्वारा ईनाम पॉलिसी के तहत् प्लाटून सदस्य पर 03 लाख रू० का ईनाम घोषित है।
