Skip to content
August 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्य सचिव ने जैविक खाद के वितरण की स्थिति की समीक्षा की
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने जैविक खाद के वितरण की स्थिति की समीक्षा की

Purushottam Manhare March 3, 2022

 

रायपुर, 03 मार्च 2022/मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज महानदी मंत्रालय भवन में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य के गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए जा रहे गोबर से जैविक खाद के उत्पादन एवं किसानों को सहकारी समिति के माध्यम से वितरण की स्थिति की गहन समीक्षा की। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य जैविक एवं रि-जनरेटिव खेती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा केे अनुरूप गौठानों में वृहद पैमाने पर जैविक खाद के उत्पादन एवं इसके वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को वर्तमान में गौठानों में उपलब्ध 6.50 लाख क्विंटल जैविक खाद जिसमें वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट शामिल है, का सोसायटियों के माध्यम से चालू माह में किसानों को वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी खरीफ सीजन 2022 को ध्यान में रखते हुए जैविक खाद का उत्पादन निरंतर बनाए रखा जाना चाहिए, ताकि किसान रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में इसका उपयोग कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को खरीफ 2022 में 19 लाख क्विंटल कंपोस्ट खाद का वितरण सोसायटियों के माध्यम से कृषि ऋण में उपलब्ध कराए जाने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट, रासायनिक उर्वरक डीएपी और सुपर फास्फेट का बेहतर विकल्प है। बीते सीजन डीएपी की कमी के चलते राज्य के किसानों ने वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग खेती-किसानी में किया था। उन्होंने कम लागत में बेहतर खेती के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने तथा विष रहित खाद्यान्न उत्पादन के लिए जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि फील्ड में फसल प्रदर्शन में जैविक खाद का उपयोग किया जाए और क्षेत्र के किसानों को इसका अवलोकन भी कराया जाए, इससे किसान जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित होंगे।

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य के गौठानों में अब तक 16.50 लाख क्विंटल जैविक खाद का उत्पादन महिला स्व-सहायता समूहों ने किया है। जिसमें से 10 लाख क्विंटल जैविक खाद का विक्रय हो चुका है। गौठानों में लगभग 6.50 लाख क्विंटल जैविक खाद विक्रय के लिए उपलब्ध है। जुलाई माह तक लगभग 19 लाख क्विंटल जैविक खाद का उत्पादन संभावित है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कार्य योजना के अनुसार जैविक खाद का वितरण सोसायटियों के माध्यम से किसानों को कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव कृषि डॉ. एस. भारतीदासन, सहकारिता सचिव  हिमशिखर गुप्ता, संचालक कृषि  यशवंत कुमार, संचालक उद्यानिकी  माथेश्वरन वी., संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं श्रीमती चंदन त्रिपाठी, संयुक्त सचिव कृषि  के. सी. पैकरा, संयुक्त संचालक कृषि  आर. एल. खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous देवभोग पार्लर संघ की चेतावनी पर जागा दुग्ध महासंघ, बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति
Next खेल मंत्री  उमेश पटेल ने क्रिकेट प्रतियोगिता ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

Related Stories

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026
3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

August 1, 2026
दंतेवाड़ा के युवा नेता विमल सलाम बने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा के युवा नेता विमल सलाम बने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव*

July 30, 2026

Recent Posts

  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Yeni başlayanlara özel fırsatlar EGT slot oyna demo içinde

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026
3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

August 1, 2026
Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Uncategorized

Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой

July 30, 2026

Recent Posts

  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Yeni başlayanlara özel fırsatlar EGT slot oyna demo içinde
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.