जगदलपुर कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका वाड़ा गांधी को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य बनाये जाने की मांग बस्तर से की गई है। बस्तर जिला कांग्रेस के महामंत्री रणजीत सिंह बख्शी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पी.एम. पुनिया (छ.ग. प्रभारी) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रेषित पत्र में उक्त मांग की है।
श्री बख्शी ने कहा है कि राज्य की बहुउद्देशीय नरूआ, गरुआ धुरवा बाड़ी आदि जैसे गौधन योजना व किसानों का धान, आदिवासियों के वनोपज खरीदी कार्यक्रम को श्रीमती गांधी ने न केवल अच्छे से समझा है बल्कि उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब एवं उत्तराखण्ड के लोगों को भी समझाया है, जिसके चलते आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ के विकास की चर्चा हो रही है।
पत्र में कहा गया है कि राज्य शासन मील के पत्थर की तरह स्वयंसेवक कार्यकर्ता, राजीव मितान क्लब के नाम से पूरे छत्तीसगढ़ में गठन कर रही है।






![]()


प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपरोक्त सभी कार्यों को संरक्षण तथा गति प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर इसे लागू कराने कर्मठ व जागरूक नेतृत्व की राज्यसभा में छत्तीसगढ़ व राष्ट्रहित को जरूरत है और यह श्रीमती प्रियंका गांधी ने सम्पन्न पांच राज्यों के चुनाव में साबित कर दिया है।
