होली त्यौहार के मद्देनजर किरंदुल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई बैठक में वार्ड पार्षदों एवं आम नागरिकों को होली त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने की हिदायत दी गई
एसडीओपी कर्ण कुमार उइके के द्वारा नगर में होली त्यौहार उत्सव के मद्देनजर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है एसडीओपी करण कुमार उइके के नेतृत्व में थाना परिसर में आगामी दिनों में होने वाली त्यौहार दिनांक 18.03. 2022 को होना है जिसमें शहर के आम नागरिकों एवं पत्रकार जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शांति समिति की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें शहर में शांतिपूर्वक होली मनाने हेतु हिदायत दी गई साथ ही शहर के वार्ड पार्षदों एवं आम जनों को अपने वार्ड में शांतिपूर्वक होली त्यौहार मनाने हेतु समझाइश दी गई । एसडीओपी कर्ण कुमार उइके ने बताया के गुरुवार से समस्त चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग की जाएगी ।
