संदीप छाबड़ा खरोरा
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रदेश मे कार्य विस्तार योजना 11 अप्रेल 2022 से 20 अप्रैल 2022 तक चलाई जाएगी । इस योजना के तहत भाजपा मंडल खरोरा कि बैठक पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल के भवन में आहूत की गई।मुख्य रूप से बैठक प्रभारी द्वे जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल , प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री मती चंद्रकांती वर्मा ,डोगेन्द्र नायक ,नीलाम्बुज चंद्राकर ,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ,नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ,विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता अनिल अग्रवाल, चंद्रकांती वर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए । श्रध्देय कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी के अवसर पर संगठन को मजबूत करने गांव गांव जा कर शक्ति केंद्र सहित पोलिंग बूथ में 10 दिवस का समय दान करने वाले विस्तारकों का नाम चयन कर उन्हें निर्देश जारी किया गया। घर घर संपर्क कर प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना,एवं केंद्र से प्राप्त लाभार्थियों की बैठक करना।जन चौपाल लगाना।महिला समूह का बैठक करना।सक्रीय सदस्य,वरिष्टजन, सभी प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ।बैठक करना। इस अवसर पर रमेश बघेल, कमल वर्मा,एकनाथ पाटिल,पुरुषोत्तम सोनी,महामंत्री द्वे दुलेश साहू,घनश्याम चंद्राकर, राजकुमार ठाकुर,शिवशंकर वर्मा,पन्ना देवांगन,शत्रुहन साहू,डॉ रामकुमार नायक,राजेन्द्र खूंटे, सरजू साहू,तोरण ठाकुर, अश्वनी वर्मा,विकास ठाकुर, फ़डेन्द्र वर्मा,मुरली वर्मा,पुरडेन्द्र पाध्याय, चंद्रकांत साहू,बिसौहा देवांगन, लक्ष्मण देवांगन,रामावतार वर्मा,परस नायक,दुर्गेश चंदेल,खेदराम वर्मा,सूरज खूंटे,हरिशंकर वर्मा,सहित बहुतायत में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए।
