रायपुर । अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के 440वें दिन रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में अंबेडकर अस्पताल, डीकेएस अस्पताल में दूरदरजो एवं गांव वन अंचलों से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों के परिजनों को संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में चलाये जा रहे इस अभियान में सक्रिय सदस्यों द्वारा पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि आगामी दिनों में होली पर्व शुरू हो जायेगा, इस दौरान अवसर पर दूसरे तीसरे दिन अधिकतम दुकानें, होटल बंद रहती हैं, जिसके चलते बेसहारे जरूरतमंदों को भोजन मिल पाना कठिन होता है। ऐसी परिस्थिति में संस्था का मुख्य उद्देश्य, कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे, ना ही कोई भूखा सोए। इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पर्व के दूसरे तीसरे दिन भी, संस्था द्वारा प्रतिवर्षानुसार रेल्वे स्टेशन, फुटपाथ में जरूरतमंदों और अस्पतालों में मरीजों के परिजनों तक दोपहर एवं रात्रिकालीन का भोजन पहुँचाने के लिए तैयार व तत्तपर है।
आजके भोजन वितरण कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, सैय्यद,, ज़ाकिर हुसैन, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।






![]()


