रायपुर । परमानंद जांगड़े आप नेता ने मुख्यमंत्री से सिटी बसो के संचालन को प्रारंभ करने की माँग किया है कोविड काल के बाद से सिटी बसो का संचालन प्रदेश में बंद है। मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का लोकल ट्रेन के संचालन को लेकर रेल मंत्रालय भारत सरकार से सुगम यात्रा के दिशा में यात्रा सुविधा बहाल करने के मीडिया में ब्यान आने के बाद आप नेता परमानंद जांगड़े ने प्रदेश में बंद पड़ी सिटी बसो के संचालन की माँग मुख्यमंत्री से किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यात्री ट्रेनो के संचालन के पक्ष में मुख्यमंत्री का प्रतिक्रिया स्वागत योग्य है। लेकिन छत्तीसगढ़ में सिटी बसो के संचालन बंद हो जाने से यात्री सुविधा का हालात काफ़ी ख़राब एवं चिंताजनक है। जिस ओर मुख्यमंत्री जी को संज्ञान लेने की आवश्यकता है।
आम पब्लिक सुविधा के रूप में सिटी बसो का संचालन मिल के पत्थर समान था जिसे पब्लिक सुविधा के रूप में क्रांति कारी योजना कहना अतिशोक्ति नही होगी।
हमारे प्रदेश में सिटी बसो का संचालन करोना काल के बाद से पूर्ण रूप से आज तक ठप पड़ी हुई है। कोविड काल के बाद अब सब कुछ सामान्य स्थिति में आ गयी है। निजी बस कार टैक्सी वाहन सब सामान्य रूप से पूर्व के भाँति संचालित है। लेकिन सिटी बसो के संचालन ओर प्रतिबंध समझ से परे है। पूरे प्रदेश के यात्री सिटी बस सेवा बाधित होने से काफ़ी परेशान है। लोग भीड़ भाड़ में सफ़र करने को लेकर मजबूर है विवश है। यात्री सुविधा में कटौती से यात्रियों को यात्रा करने में परेसानी तो आम बात है। उसको यात्रा के लिये दुगना टिकट देकर यात्रा करना मजबूरी हो गया है।
जिस प्रकार मुख्यमंत्री रेल मंत्रालय से लोकल ट्रेन के संचालन के लिये रुचि दिखायी है। मै मुख्यमंत्री से उसी प्रकार रूची दिखाते हुए सिटी बसो के संचालन को अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश प्रदान करने का माँग श्री जांगड़े ने मुख्यमंत्री से किया है।








